अग्निमित्रा पॉल ने कर दी बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, जानें क्या है मामला

Mamata Banerjee Arrest Demand: निर्मल घोष की गिरफ्तारी के बाद अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी को भी गिरफ्तार करने की मांग कर बंगाल की राजनीति में सनसनी फैला दी है. जानें पूरा मामला.

Mamata Banerjee Arrest Demand: पश्चिम बंगाल के चर्चित आरजी कर अस्पताल में बलात्कार के बाद डॉक्टर की हत्या मामले में साक्ष्यों से छेड़छाड़ और आनन-फानन में अंतिम संस्कार कराने के आरोपों में पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक निर्मल घोष की गिरफ्तारी के बाद राज्य का राजनीतिक पारा चढ़ गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग कर दी है.

शीर्ष स्तर से जुड़े हैं तार : पॉल

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जब घटना के तार सीधे शीर्ष स्तर से जुड़े हैं और साक्ष्यों को दबाने की साजिश रची गयी थी, तो इस मामले की आंच केवल छोटे नेताओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की जवाबदेही तय करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी गिरफ्तार किया जाये.

सबूत मिटाने और जल्दबाजी में शव जलाने की रची गयी साजिश

अग्निमित्रा पॉल ने संवाददाताओं के सामने आरोप लगाया कि घटना की रात से ही मामले को दबाने की कोशिशें शुरू कर दी गयीं थीं. उन्होंने दावा किया कि घटना वाले दिन राज्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से लगातार संवाद हो रहा था. पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार में जिस तरह की जल्दबाजी दिखायी गयी, वह बिना प्रशासनिक शह के संभव नहीं थी. सच छुपाने के लिए सारे गैर-कानूनी काम किये गये.

ये भी पढ़ें: TMC के पूर्व विधायक निर्मल घोष और उनके सहयोगी पर भीड़ ने किया हमला, जूते-अंडे और कीचड़ फेंके

सह-आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

निर्मल घोष की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए अग्निमित्रा ने उनके बेहद नजदीकी सहयोगी सोमनाथ डे को भी तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन पीड़िता के परिजनों को गुमराह करने और बिना उनकी पूरी सहमति के शव को श्मशान घाट तक ले जाने में सोमनाथ की मुख्य भूमिका थी.

ये भी पढ़ें: आरजी कर केस : TMC नेता निर्मल घोष के बाद संजीव मुखर्जी भी गिरफ्तार, सोमनाथ डे अब भी फरार

तृणमूल कांग्रेस ने दी सफाई

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पार्टी किसी भी दोषी का बचाव नहीं करेगी. कानून अपना काम कर रहा है. टीएमसी नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि जब मामले की जांच पहले से केंद्रीय जांच एजेंसियों और अदालतों की निगरानी में चल रही है, तो भाजपा नेता सिर्फ राजनीतिक लाभ और हेडलाइन बनाने के लिए इस तरह की मांगें कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >