बंगाल में शिक्षा का नया विजन : विदेशी विश्वविद्यालयों को आमंत्रण, स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप और यूनिवर्सिटी टाउनशिप की पहल

पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षा में निजी क्षेत्र की भागीदारी का विरोध नहीं करती. हालांकि, वे शिक्षा को किसी भी कीमत पर बिकाऊ वस्तु बनने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सरकार विदेशी और राष्ट्रीय संस्थानों को राज्य में परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेगी.

पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में निजी भागीदारी के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जायेगा कि शिक्षा बिकाऊ न हो जाये. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र द्वारा घोषित 5 ‘यूनिवर्सिटी टाउनशिप’ में से एक पश्चिम बंगाल को दिलाने की कोशिश कर रही है.

विदेशी संस्थानों को बंगाल आने का आमंत्रण देगी सरकार

उच्च शिक्षा विभाग के लिए वर्ष 2026-27 का 7,168 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान पेश करते हुए चट्टोपाध्याय ने कहा कि राज्य की शुभेंदु अधिकारी सरकार देश के अन्य हिस्सों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों को पश्चिम बंगाल में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित करने का प्रयास करेगी.

‘शिक्षा में निजी भागीदारी के खिलाफ नहीं बंगाल सरकार’

मंत्री ने कहा कि इस पहल से देश के अन्य हिस्सों और विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को राज्य में ही बेहतर उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में निजी भागीदारी के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में शिक्षा को बिकाऊ वस्तु (कमोडिटी) न बनने दिया जाये.

ये भी पढ़ें: बंगाल के स्कूलों में प्रबंधन समितियां भंग, अब पार्ट-टाइम शिक्षकों की सैलरी को लेकर फंसा पेंच

विवेकानंद के नाम पर शुरू होगी छात्रवृत्ति : मंत्री

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के वास्ते विदेश जाने वाले मेधावी छात्रों के लिए स्वामी विवेकानंद के नाम पर छात्रवृत्ति जल्द शुरू की जायेगी. साथ ही, सरकार छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए 50,000 रुपए किस्तों में प्रदान करेगी.

6 महिला कॉलेज के प्रस्ताव के लिए शिक्षा मंत्री को बधाई

उच्च शिक्षा विभाग के लिए बजट प्रस्तावों पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा विधायक समरेंद्र नाथ घोष ने कहा कि बजट प्रस्तावों का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की खोयी प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करना है. उन्होंने राज्य में 6 महिला महाविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को बधाई दी.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू नहीं होने पर 10 हजार करोड़ से वंचित रहा बंगाल, बोले धर्मेंद्र प्रधान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >