बंगाल में भी हो मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण

शुभेंदु अधिकारी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का स्वागत करते हुए कहा है कि इसी तरह की कवायद तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में भी की जानी चाहिए.

संवाददाता, कोलकाता

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का स्वागत करते हुए कहा है कि इसी तरह की कवायद तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में भी की जानी चाहिए. निर्वाचन आयोग ने बिहार में अयोग्य नामों को हटाने, सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और उन्हें मतदान का अवसर प्रदान करने के लिए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करने का निर्देश दिया है. अधिकारी ने इसे एक अच्छा कदम बताते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता आयेगी और देश में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले अवैध प्रवासियों की पहचान की जा सकेगी. भाजपा नेता ने जोर दिया कि जिन लोगों ने फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र के जरिये नामांकन कराया है, उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिये जाने चाहिए. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बताया था कि बिहार के 7.96 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 87 प्रतिशत को राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए आधे भरे हुए गणना फॉर्म उपलब्ध करा दिये गये हैं. शुभेंदु पहले भी कई मौकों पर यह आरोप लगा चुके हैं कि बांग्लादेश से आये घुसपैठियों ने बंगाल की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने ऐसे घुसपैठियों की पहचान करने और मतदाता सूची से उनके नाम हटाने की मांग की थी. अधिकारी ने कहा : बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जाना चाहिए.

अवैध तरीकों से फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने वाले रोहिंग्याओं का पता लगाया जाना चाहिए. भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि देश की मतदाता सूची में केवल भारत के नागरिकों का नाम होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >