दमदम पार्क में भाजपा की रैली के दौरान हंगामा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से दमदम पार्क इलाके में शनिवार को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए रैली निकाली गयी. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. भाजपा समर्थकों और पुलिस कर्मियों के बीच बहस और फिर झड़प हो गयी. इससे काफी देर तक वीआइपी रोड जाम रहा. अंत में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया.

दमदम.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से दमदम पार्क इलाके में शनिवार को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए रैली निकाली गयी. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. भाजपा समर्थकों और पुलिस कर्मियों के बीच बहस और फिर झड़प हो गयी. इससे काफी देर तक वीआइपी रोड जाम रहा. अंत में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया. रैली लेकटाउन से शुरू होकर दमदम पार्क पहुंची थी, तो पुलिस कर्मियों ने रैली को रोकने की कोशिश की.

आरोप है कि इसी दौरान पुलिस कर्मियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की बहस हुई. फिर झड़प शुरू हो गयी. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की. महिला कार्यकर्ताओं के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं थी. आरोप है कि महिला कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फाड़े गये है.

घटना से नाराज भाजपा समर्थकों ने सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे थे, इस कारण वीआइपी रोड पर जाम लग गया था. काफी संख्या में वाहनों की कतारे जाम में फंस गयी थी. इसके बाद मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को हटाया. फिर ट्रैफिक स्वाभाविक हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >