राज्य में ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं, की जायेगी सक्रिय कार्रवाई : राज्यपाल

राज्यपाल सीवी आनंद बोस शुक्रवार को मालदा पहुंचे और मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद प्रभावित क्षेत्रों से भाग कर आये लोगों से मुलाकात की, जो वहां एक अस्थायी शरणार्थी शिविर में शरण लिये हुए हैं.

मुआयना. मालदा में हिंसा पीड़ितों से मिले गवर्नर, आज जा सकते हैं मुर्शिदाबाद भीएजेंसियां, कोलकाता/मालदा

राज्यपाल सीवी आनंद बोस शुक्रवार को मालदा पहुंचे और मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद प्रभावित क्षेत्रों से भाग कर आये लोगों से मुलाकात की, जो वहां एक अस्थायी शरणार्थी शिविर में शरण लिये हुए हैं. राज्यपाल दौरा स्थगित करने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुरोध को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को ट्रेन से मालदा पहुंचे. उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जायेगा. उन्होंने हिंसा पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों के समाधान के लिए ‘सक्रिय कार्रवाई’ की जायेगी. राज्यपाल ने वैष्णवनगर के परलालपुर हाइस्कूल स्थित शरणार्थी शिविर में शरण लिये बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से बात की. राज्यपाल ने शरण लिये लोगों से मुलाकात के बाद कहा : मैंने यहां शिविर में रह रहे परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. मैंने उनकी शिकायतें सुनीं और उनकी भावनाओं को समझा. उन्होंने मुझे विस्तार से जानकारी दी और यह भी बताया कि वे क्या चाहते हैं. निश्चित रूप से कुछ सक्रिय कार्रवाई की जायेगी. विस्थापित लोग मूल रूप से हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं, जो सुरक्षा की तलाश में पड़ोसी मालदा जिले में आये हैं.

केंद्र को भेजूंगा अपनी रिपोर्ट

इससे पहले, राज्यपाल ने मालदा के लिए ट्रेन में सवार होने से पहले कोलकाता में संवाददाताओं से कहा : मैं (हिंसा प्रभावित) क्षेत्र में जा रहा हूं. उन्होंने कहा : मैं पीड़ितों से मिलूंगा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र से प्राप्त रिपोर्ट की पुष्टि करूंगा, अस्पतालों, पीड़ितों के आवासों और राहत शिविरों का दौरा करूंगा. राज्य पुलिस और केंद्रीय बल साथ मिलकर काम कर रहे हैं और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जायेगी. दौरे के बाद, मैं अपनी सिफारिशें भेजूंगा. बोस शनिवार को मुर्शिदाबाद का दौरा कर सकते हैं. मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सूटी, धुलियान और जंगीपुर इलाकों में, वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ 11 और 12 अप्रैल को हुए प्रदर्शनों के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >