हिंसा ठीक नहीं, सभी को शांति से रहने का अधिकार: हुमायूं कबीर

वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन की निंदा की और कहा कि ये हमले इस्लाम की भावना के खिलाफ हैं.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने रविवार को मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन की निंदा की और कहा कि ये हमले इस्लाम की भावना के खिलाफ हैं. मुर्शिदाबाद में हुए हिंसक प्रदर्शनों में तीन लोगों की मौत हो गयी थी. मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से विधायक कबीर ने हिंसा में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए यह भी कहा कि प्रत्येक नागरिक को, फिर चाहे उसकी धार्मिक मान्यताएं कुछ भी हों, बिना किसी भय के शांतिपूर्वक रहने का अधिकार है.मुर्शिदाबाद के सूटी और शमशेरगंज ब्लॉक में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन में एक व्यक्ति और उसके बेटे सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये. शुक्रवार को हिंसा शुरू होने के बाद से सैकड़ों लोग इन इलाकों से पलायन करने लगे हैं. कबीर ने यह भी कहा, “यह (उपरोक्त घटना) हमारे देश में स्वीकार्य नहीं है. हर नागरिक को, फिर चाहे उसकी धार्मिक मान्यताएं कुछ भी हों, बिना किसी डर के शांतिपूर्वक तरीके से रहने का अधिकार है. ये हमले निंदनीय हैं और इस्लाम की भावना के खिलाफ हैं. प्रशासन को सभी उपद्रवियों को पकड़कर बाहर निकालना चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. शांति बहाल होनी चाहिए.

” विधायक ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों और सांसदों को इस समय हिंसा के पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए तथा शांति सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि बिना किसी गलती के अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग वापस लौट सकें.

हिंसा को रोकने के लिए पुलिस को शुरुआती चरण में अधिक सक्रिय होना चाहिए था. जरूरी नहीं कि हिंसा कानून के वैचारिक विरोध से प्रेरित हो.” कबीर ने पहले ही वक्फ (संशोधन) अधिनियम का सार्वजनिक रूप से विरोध किया था और इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाने का संकेत दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >