तलब करने के बावजूद थाने में हाजिर नहीं हुए तीन शिक्षक

विकास भवन अभियान के दौरान हुए हंगामे की घटना के बाद विधाननगर पुलिस की ओर से आंदोलनकारियों पर सरकारी संपत्ति नष्ट करने, पुलिस के काम में बाधा देने समेत 15 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पांच प्रदर्शनकारी शिक्षकों को थाने में तलब किया गया था लेकिन सोमवार को विधाननगर नॉर्थ थाने में वे लोग हाजिर नहीं हुए.

कोलकाता.

राज्य शिक्षा विभाग के मुख्यालय विकास भवन के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मियों का आंदोलन जारी है. सोमवार को चार बजे विकास भवन के सामने से शिक्षकों ने रैली निकाली.

इस बीच, गुरुवार को विकास भवन अभियान के दौरान हुए हंगामे की घटना के बाद विधाननगर पुलिस की ओर से आंदोलनकारियों पर सरकारी संपत्ति नष्ट करने, पुलिस के काम में बाधा देने समेत 15 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पांच प्रदर्शनकारी शिक्षकों को थाने में तलब किया गया था लेकिन सोमवार को विधाननगर नॉर्थ थाने में वे लोग हाजिर नहीं हुए. तीन शिक्षकों को नोटिस भेजकर सोमवार को 11 बजे आने को कहा गया था लेकिन वे लोग नहीं आये. अगर वे थाने में हाजिर नहीं होते है, तो गिरफ्तारी की चेतावनी भी दी गयी थी लेकिन इसके बावजूद वे हाजिर नहीं हुए.

उनका कहना है कि वे कानूनी परामर्श लेने के बाद ही हाजिर नहीं हुए. इधर, आंदोलनकारी शिक्षकों की ओर से संगीता साहा ने कहा कि उन्होंने कानूनी परामर्श लिया है. वकील से बात करने के बाद अगला कदम उठाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >