नशे में धुत ट्रैफिक इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल

श्रीरामपुर के बटतला इलाके में दशमी की रात बड़ा हंगामा हुआ.

हुगली. श्रीरामपुर के बटतला इलाके में दशमी की रात बड़ा हंगामा हुआ. आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर नशे में धुत होकर सड़क पर लड़खड़ा रहा था. राहगीरों ने मोबाइल में इस हरकत को कैद कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो में साफ देखा गया कि इंस्पेक्टर सीधे खड़े तक नहीं हो पा रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो वायरल होते ही आसपास के लोग क्षुब्ध हो गये. उत्तेजित लोगों ने उक्त इंस्पेक्टर से मारपीट भी की. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भीड़ से बचा कर वहां से हटा लिया. घटना की सूचना मिलते ही चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आया. संबंधित ट्रैफिक इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से क्लोज कर दिया गया है. साथ ही, पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इंस्पेक्टर के आचरण और मारपीट की घटना की जांच करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >