जेयू : कल से कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे विद्यार्थी

छात्रों के एक वर्ग ने सोमवार से जादवपुर विश्वविद्यालय में कक्षाओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया है. इतना ही नहीं, कई लोगों ने तो परीक्षा में न बैठने का भी निर्णय लिया है. इस बार विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति भास्कर गुप्ता ने छात्रों से परिसर में गतिरोध खत्म करने का अनुरोध किया. उन्होंने अस्पताल से ईमेल के माध्यम से सभी को संदेश भेजा है. उनका अनुरोध है कि विश्वविद्यालय का सामान्य शिक्षण वातावरण बहाल किया जाये. वीसी ने शैक्षणिक संस्थानों में निष्पक्ष लोकतंत्र बनाये रखने की भी अपील की.

कोलकाता.

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कुलपति उनसे मिलें. हमें उनकी मांगों पर बात करनी होगी. वीसी फिलहाल अस्पताल में हैं. वह छात्रों से पर्सनली नहीं मिल पा रहे हैं. इस स्थिति में कुलपति ने छात्रों से अस्पताल से परिसर में गतिरोध समाप्त करने का अनुरोध किया. उन्होंने प्रशासनिक एवं अनुसंधान कार्य सुचारू रूप से चलाने की अपील की. दूसरी ओर, बीमार छात्र इंद्रानुज रॉय की हालत भी स्थिर है. डॉक्टरों ने उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी. जादवपुर मामले में शामिल एक अन्य बीमार छात्र अभिनव बसु शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बीमार कुलपति से मिलने गया. बीमार छात्र के पिता बीमार कुलपति से मिलने अस्पताल गये. कुलपति ने उन्हें यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के अधिकारी इंद्रानुज के इलाज का खर्च वहन करेंगे. वहीं छात्रों ने सोमवार से कक्षा का बायकॉट रखने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >