एसआइआर को लेकर हंगामा सिर्फ बंगाल में ही : शमिक

रामराजातला में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल सहित देश के अन्य 11 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रकिया चल रही है.

रामराजातला में सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की सभा, तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना

हावड़ा. रामराजातला में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल सहित देश के अन्य 11 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रकिया चल रही है. लेकिन एसआइआर को लेकर हंगामा सिर्फ बंगाल में ही हो रहा है. बाकी राज्यों में यह प्रकिया शांति से चल रही है. भाजपा सांसद ने कहा कि भाजपा कूचबिहार से लेकर कोलकाता तक तृणमूल के भ्रष्टाचार के खिलाफ सभा कर रही है. एक समय था, जब लोगों ने तृणमूल को स्वीकार किया था, लेकिन अब यह सरकार नहीं चल सकती है. सभी सरकारी विभाग भ्रष्टाचार से लिप्त हैं. उद्योग के लिए कभी हावड़ा प्रसिद्ध था, लेकिन अब यह शहर अपनी विरासत खो चुका है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी देवताओं के मंदिर बनवा रही हैं, लेकिन इससे कोई लाभ नहीं होने वाला है. जनता अब उन्हें नकार चुकी है. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह कितनी हैरान करने वाली बात है कि बांग्लादेश में एक हिंदू युवक को जिंदा जला कर मार दिया गया, लेकिन अभी तक इस घटना के विरोध में कोलकाता में किसी बुद्धिजीवियों ने विरोध रैली नहीं निकाली. मोमबत्ती जुलूस भी नहीं निकाले गये.

बिना अभिषेक बनर्जी का नाम लिये शमिक भट्टाचार्य ने कहा : उनके पास कोई संवैधानिक ताकत नहीं है, लेकिन वह यहां पर सर्वेसर्वा बने हुए हैं. सब कुछ उनके आदेश के अनुसार हो रहा है. पिछले तीन साल में इस राज्य में सबसे अधिक तृणमूल कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है. सॉल्टलेक स्टेडियम में मेसी को बुलाकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी हुई है. इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद अहम है. इस चुनाव का परिणाम यह दिखायेगा कि यह राज्य बांग्लादेश बनेगा या नहीं. इस सरकार को हटाने के लिए भाजपा को विजयी होना होगा, तभी यह राज्य बचेगा. बंकिम चंद्र की भूमि में बाबरी मस्जिद बन रही है.

राज्य की जनता को एक होना होगा और तृणमूल को बाहर का रास्ता दिखाना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >