आतंकी ठिकानों पर कब और कैसे हमला, सेना लेगी फैसला : सुकांत

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसे भारत की सेना पर भी भरोसा नहीं है. सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी न तो भाजपा ने दी थी और न ही किसी नेता ने, बल्कि खुद भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की थी.

कोलकाता.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसे भारत की सेना पर भी भरोसा नहीं है. सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी न तो भाजपा ने दी थी और न ही किसी नेता ने, बल्कि खुद भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की थी.

सुकांत मजूमदार ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पहले से ही सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती आ रही है, जिससे साफ होता है कि उसे भारत की सेना पर विश्वास नहीं है. अगर किसी पार्टी को अपनी ही सेना पर भरोसा नहीं है, तो उनके नेताओं के बयानों पर क्या प्रतिक्रिया दी जाये? कांग्रेस बार-बार भारत की सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठा कर देश की सेना के सम्मान और राष्ट्रीय गर्व को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने इसे कांग्रेस की पाकिस्तान-समर्थक मानसिकता का परिणाम बताया.

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि आज की लड़ाई पारंपरिक तरीके से नहीं लड़ी जाती. अब युद्ध का स्वरूप बदल गया है.

भारत आर्थिक, डिजिटल या फिर जल संसाधनों के मोर्चे पर पाकिस्तान से निबटने को तैयार है. अब लड़���ई केवल बंदूक और तोप से नहीं होती, बल्कि कई मोर्चों पर लड़ी जाती है. इसमें जो एक्सपर्ट हैं, उनपर भरोसा रखना चाहिए. जैसे ऑपरेशन के लिए डॉक्टर की जरूरत होती है और डॉक्टर ही इस पर अंतिम फैसला लेते हैं. वैसे ही युद्ध के लिए हमारी सेना फैसला लेगी. सेना को निर्णय लेने की पूरी आजादी मिली हुई है.

केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि कब, कहां और कैसे कार्रवाई करनी है, इसका निर्णय सेना के विशेषज्ञ लेंगे.

कहा : पाकिस्तान में आतंकवाद को समर्थन देनेवाले तत्व मौजूद

पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद को समर्थन देनेवाले तत्व मौजूद हैं और यह बात पूरी दुनिया जानती है. बिलावल भुट्टो कुछ भी कहें, लेकिन आज पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान में ऐसे तत्व खुलेआम आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और वहां की सेना और सरकार उनकी सरपरस्ती करती है. पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया बयान पर श्री मजूमदार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो हमला करते हैं, वह पहले बता कर नहीं करते. जो केवल चिल्लाते हैं, उनमें हिम्मत नहीं होती. जैसे गली के कुछ कुत्ते बहुत शोर करते हैं, लेकिन काटते नहीं, असली ताकतवर वही होता है, जो बिना शोर के सीधे हमला करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >