केंद्रीय मंत्री देबश्री ने ममता सरकार पर लगाये आरोप, कहा- विरोधियों के खिलाफ षड़यंत्र रच रही है सीएम

Bengal news, Kolkata news : केंद्रीय महिला व बाल कल्याण राज्य मंत्री व सांसद देबश्री चौधरी (Debashree Chaudhary) ने बेलियाघाटा के क्लब में विस्फोट के मामले में तृणमूल शासित बंगाल सरकार पर संगीन आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि बंगाल के कुछ क्लबों में बम-हथियार का जखीरा इकट्ठा किया जा रहा है. उनका इस्तेमाल इलाके के दखल एवं भाजपा सहित विरोधी दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया जा रहा है.

Bengal news, Kolkata news : कोलकाता : केंद्रीय महिला व बाल कल्याण राज्य मंत्री व सांसद देबश्री चौधरी (Debashree Chaudhary) ने बेलियाघाटा के क्लब में विस्फोट के मामले में तृणमूल शासित बंगाल सरकार पर संगीन आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि बंगाल के कुछ क्लबों में बम-हथियार का जखीरा इकट्ठा किया जा रहा है. उनका इस्तेमाल इलाके के दखल एवं भाजपा सहित विरोधी दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया जा रहा है.

सुश्री चौधरी ने कहा कि हाल में बंगाल में लगातार हिंसक वारदातें हो रही हैं. कई विस्फोट की घटनाएं घट चुकी हैं. बंगाल में किसी भी समय कहीं भी ब्लास्ट हो सकता है. वास्तव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में बंगाल बम, हथियार, आतंकवाद और असामाजिक तत्वों का हब बना है. जब-तक बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार (CM Mamata Banerjee government) है, कोई भी किसी भी इलाके में सुरक्षित नहीं है.

Also Read: बीजेपी की बेलियाघाटा में हुए विस्फोट की NIA से जांच कराने की मांग, ममता सरकार पर जमकर निकाली भड़ास

उन्होंने कहा कि जितना जल्दी संभव हो. इस तानाशाही एवं गुंडागर्दी की सरकार को उखाड़ कर फेंकना चाहिए. पश्चिम बंगाल पूरी तरह से असुरक्षित हो है. सुश्री चौधरी ने कहा कि माकपा के 34 वर्षों के शासन के अंत में क्लबों और स्थानीय इलाके में असामाजिक तत्वों के हाथों में क्षमता चली गयी थी और अब जब तृणमूल का जमाना खत्म होना वाला है. पुलिस-प्रशासन के नियंत्रण में कानून व्यवस्था नहीं है. क्लबों में विस्फोट हो रहे हैं.

उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इसी क्लब को पूजा के लिए आर्थिक मदद दी है. सरकारी कोषागार का इस्तेमाल किया गया, क्योंकि मुख्यमंत्री इन क्लबों के सहारे विधानसभा चुनाव जितना चाहती है. साथ ही इन क्लबों के गुंडों का इस्तेमाल भाजपा एवं विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और उन पर अत्याचार करने में किया जा रहा है. आज बंगाल में विरोधी दल को बोलने का भी अधिकार नहीं है. प्रजातंत्र का गला घोंट दिया गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >