अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दो महिलाओं की पिटाई

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र में दुर्व्यवहार व अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दो महिलाओं को पीटने का आरोप तीन युवकों पर लगा है.

संवाददाता, कोलकाता दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र में दुर्व्यवहार व अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दो महिलाओं को पीटने का आरोप तीन युवकों पर लगा है. घटना बुधवार रात की है. घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच के तहत एक युवक को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि गत बुधवार रात करीब आठ बजे कृष्णा कालीतला इलाके में दो महिलाएं दवा खरीदने के लिए निकली थीं. तभी सड़क के किनारे तीन युवकों ने उनसे दुर्व्यवहार किया व अश्लील टिप्पणी की. इसका विरोध करने पर उन्होंने महिलाओं को पीटा. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां जुटे, तो आरोपी वहां से भाग निकले. घटना वाली रात को ही मामले की शिकायत कैनिंग थाने में दर्ज करायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >