दो तृणमूल पार्षदों का इस्तीफा, पदत्याग के मूड में कुछ और भी

दक्षिण दमदम नगरपालिका में तृणमूल में आपसी गुटबाजी उजागर हुई है. वार्ड नंबर 15 के पार्षद देबाशीष बनर्जी और तीन नंबर वार्ड की पार्षद गोपा पांडेय ने अपना-अपना इस्तीफा बैरकपुर के एसडीओ को भेज दिया है.

दक्षिण दमदम में सत्तारूढ़ दल में आपसी गुटबाजी आयी सतह पर

दोनों ने विकास कार्यों में बाधा देने का आरोप लगाया

प्रतिनिधि, बैरकपुर

दक्षिण दमदम नगरपालिका में तृणमूल में आपसी गुटबाजी उजागर हुई है. वार्ड नंबर 15 के पार्षद देबाशीष बनर्जी और तीन नंबर वार्ड की पार्षद गोपा पांडेय ने अपना-अपना इस्तीफा बैरकपुर के एसडीओ को भेज दिया है. दोनों पार्षदों ने इलाके में काम नहीं करने देने और विकासमूलक काम में बाधा देने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है. हालांकि पूछे जाने पर देबाशीष बनर्जी ने कहा कि कुछ राजनीतिक मामले साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है, इसलिए मैंने शारीरिक अस्वस्थता को कारण बताते हुए अपना इस्तीफा दिया है. उन्होंने कहा कि बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक और पार्टी और तृणमूल नेता व राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को पहले ही पत्र भेज चुका हूं. मेरे खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है, जिस कारण से बाध्य होकर अब एसडीओ और चेयरपर्सन को अपना त्याग पत्र दिया. वहीं तृणमूल की महिला पार्षद गोपा पांडेय ने कहा है कि इलाके में विकास के काम में बाधा दिया जा रहा है, इसी कारण अपना इस्तीफा दिया है. वहीं इस संबंध में दक्षिण दमदम नगरपालिका की चेयरपर्सन कस्तुरी चौधरी का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं जानती हैं और न ही कुछ कहना चाहती हैं. मालूम हो कि देबाशीष बनर्जी राज्य के मंत्री ब्रात्य बसु के खास बताये जा रहे हैं, वह निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते और फिर तृणमूल में शामिल हो गये. इधर, इस घटना को लेकर दक्षिण दमदम नगरपालिका के 14 नंबर वार्ड के पार्षद सुकांत सेन शर्मा ने कहा कि देबाशीष बनर्जी ने सही किया है. हमलोग भी उन्हीं के राह पर चलेंगे. दक्षिण दमदम नगरपालिका में 17 वार्ड हैं, कई पार्षदों ने इस्तीफा देने का मन बना लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >