कल्याणी. तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गयी. एक माध्यमिक, तो दूसरा उच्च माध्यमिक का परीक्षार्थी था. मृतकों की पहचान सुफल दास (18) व रुद्र बाला (16) के रूप में हुई है. ये राणाघाट थाना अंतर्गत प्रीतिनगर कुशरिया इलाके के निवासी थे. दोनों शनिवार सुबह पुतखली इलाके में स्थित एक तालाब में नहाने गये थे. इनमें से एक डूबने लगा. दूसरा उसे बचाने गया और दोनों गहरे पानी की चपेट में आकर डूब गये. सूचना मिलने पर राणाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तालाब से निकाल राणाघाट महकमा अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
