मुख्य बातें
Bengal Election: कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर बंगालियत का मुद्दा उठाया है. पांशकुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो बंगाल की संस्कृति को बदल देगी. हमारे खानपान को बदल देंगे. बंगाल से बंगालियत खत्म हो जायेगी. ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा नेता अभी से ही बोलने लगे है कि उनकी सरकार बनने पर बंगाल में यूपी मॉडल लागू किया जायेगा. बंगाल में भी बुलडोजर चलने लगेंगे. बाहरी लोग सब कुछ अपने कब्जे में ले लेंगे. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले बंगालियों को चेतावनी देते हुए आगाह किया- अगर हम एक भी सीट से हार गए, तो भाजपा बंगाल में मछली खाने पर भी रोक लगा देगी.
हर चुनाव में रहा है बंगालियत का मुद्दा
दरअसल, ममता बनर्जी हर चुनाव से पहले बंगाली पहचान के मुद्दे पर मुखर रही हैं. इस बार भी उन्होंने चुनावों से काफी पहले ही इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है. तृणमूल पहले से ही अन्य राज्यों में प्रवासी श्रमिकों के उत्पीड़न सहित कई मुद्दों पर जमीनी स्तर पर काम कर रही थी. आज ममता ने पूर्वी मिदनापुर के पांशकुरा में एक सभा की. वहां से उन्होंने एक बार फिर इसी मुद्दे पर अपनी राय रखी. उन्हें डर है कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो क्या होगा. ममता ने कहा- मेरे लिए हर सीट महत्वपूर्ण है. अगर मैं एक भी सीट हार गई, तो भाजपा उस सीट को जीत लेगी और यहां मछली की बिक्री बंद कर देगी, आपका मांस खाना बंद कर देगी, आपका खानपान बदल देगी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
माकपा ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा
ममता बनर्जी ने का कि बंगाली लोग यह कहने से नहीं डरते कि मछली खाना बंगालियों का जुनून है. भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री चुनाव जीतने के लिए इस जुनून का इस्तेमाल हथियार के तौर पर कर रही हैं. इससे पहले वामपंथी दलों ने भी आरोप लगाया था कि भाजपा पूरे देश में हिंदी साम्राज्यवाद फैलाना चाहती है. अब ममता बनर्जी ने भी यही आरोप लगाया है. भाजपा हमेशा इस आरोप पर बैकफुट पर चली जाती है. हालांकि बलुरघाट से भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा-ममता अपनी हार देखकर अब मतदाता को डरा रही हैं. ममता बनर्जी की हार इसबार तय है. बंगाल की जनता इन सब बातों में नहीं आनेवाली है.
Also Read: बंगाल में माकपा का ‘धार्मिक अवतार’, मंदिर का चक्कर लगा रहे धर्म अफीम है कहनेवाले
