आज जीटी रोड से गुजरेंगी रामनवमी की दो शोभायात्राएं

कलकत्ता हाइकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अंजनी पुत्र सेना और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को शोभायात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है.

आइजी, पुलिस आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने लिया जायजा

संवाददाता, हावड़ा.

कलकत्ता हाइकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अंजनी पुत्र सेना और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को शोभायात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है. कोर्ट के निर्देशानुसार, अंजनी पुत्र सेना की शोभायात्रा सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक और विहिप की अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक निकलेगी. दोनों शोभायात्रा में 500-500 यानी कुल 1000 लोग ही शामिल होंगे. ये शोभायात्राएं जीटी रोड होकर गुजरेंगी. अंजनी पुत्र सेना की शोभायात्रा शिवपुर के काजीपाड़ा मोड़ से निकलेगी, जो शिवपुर बाजार, ट्राम डिपो, पीएम बस्ती, फजीर बाजार, संध्या बाजार, मल्लिक फाटक मोड़ होते हुए हावड़ा मैदान पहुंचेगी.

वहीं, विहिप की शोभायात्रा बीई कॉलेज फर्स्ट गेट से निकलकर बेताइतला बाजार, शिवपुर बाजार, ट्राम डिपो, फजीर बाजार, संध्या बाजार और मल्लिक फाटक मोड़ होते हुए रामकृष्णपुर घाट पहुंचेगी.

वर्ष 2022 और 2023 में रामनवमी के दिन शिवपुर के फजीर बाजार के पास शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद पुलिस प्रशासन इस शोभायात्रा को लेकर बेहद सतर्क है. शनिवार को आइजी सीआइडी अखिलेश चतुर्वेदी हावड़ा पहुंचे और पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी सहित सिटी पुलिस के अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ उन जगहों का जायजा लिया, जहां शोभायात्रा पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंके गये थे. बताया जा रहा है कि शिवपुर ट्राम डिपो से लेकर फजीर बाजार तक अधिक संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. पूरे इलाके को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जायेगा. साथ ही ड्रोन से निगरानी रखी जायेगी. जीटी रोड के दोनों किनारे स्थित बहुमंजिली इमारतों की छतों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. इन छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >