आनंदपुर हत्याकांड में और दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के नाम अब्बास और उसके साथी पंचीश बताये गये हैं.

कोलकाता. आनंदपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय निवासी, प्रमोटर सह ठेकेदार आरिफ खान की हत्या के आरोप में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम अब्बास और उसके साथी पंचीश बताये गये हैं. अब्बास मामले का प्रमुख आरोपी बताया जा रहा है. गत मंगलवार की रात मुंबई से दोनों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही इस घटना में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है. प्रमोटर आरिफ खान की गत 26 जुलाई की शाम तपसिया रोड के पास पंचाननग्राम में हत्या कर दी गयी थी. सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों से जांचकर्ताओं को पता चला कि तीन लोगों ने चॉपर से प्रमोटर की हत्या कर दी थी. पुलिस ने अगले दिन जाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद आरोपी अब्बास और पंचीश ने फरार थे. सूत्रों के अनुसार, हत्या की रात, उन्होंने हावड़ा से हैदराबाद के लिए ट्रेन ली थी. बाद में उनके मुंबई में छिपे होने का पता चला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >