छठ पूजा पर रहेगी दो दिन की सरकारी छुट्टी

राज्य सरकार ने इस वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर दो दिनों की छुट्टी घोषित की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्��ी ने कहा कि हिंदी भाषी समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है.

हिंदी दिवस पर हिंदी भाषियों को सीएम ने दी शुभकामनाएं

संवाददाता, कोलकाता

राज्य सरकार ने इस वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर दो दिनों की छुट्टी घोषित की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हिंदी भाषी समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है. सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रविवार को हिंदी दिवस है. इस अवसर पर मैं सभी हिंदी भाषी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं, 2011 के बाद से राज्य में हिंदी भाषी लोगों के विकास के लिए कई कदम उठाये गये हैं. जिन क्षेत्रों में 10 प्रतिशत से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं, वहां हिंदी को सरकारी भाषा का दर्जा दिया गया है. ममता बनर्जी ने बताया कि हिंदी के विकास के लिए हिंदी अकादमी की स्थापना की गयी है. हावड़ा में हिंदी विश्वविद्यालय, बानारहाट और नक्सलबाड़ी में हिंदी माध्यम के डिग्री कॉलेज खोले गये हैं. कई कॉलेजों में हिंदी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किये गये हैं. उच्च माध्यमिक के प्रश्नपत्र अब हिंदी में भी उपलब्ध हैं और रवींद्र मुक्त विद्यालय के छात्र हिंदी माध्यम से परीक्षा दे पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हिंदी भाषियों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चलायी जा रही हैं. गंगासागर मेले के मद्देनजर उस क्षेत्र में बेहतर आधारभूत संरचना विकसित की गयी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा की छुट्टी और हिंदी दिवस की शुभकामनाएं राज्य सरकार की भाषाई विविधता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >