महिला से छिनतई मामले में दो गिरफ्तार, चेन जब्त

उत्तर 24 परगना के बीजपुर थाने की पुलिस ने एक महिला का नाम सुष्मिता बनर्जी से चेन छिनतई के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है

19 जुलाई को हुई थी घटना

बीजपुर. उत्तर 24 परगना के बीजपुर थाने की पुलिस ने एक महिला का नाम सुष्मिता बनर्जी से चेन छिनतई के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम मोजाहिद अनवर उर्फ इमरान और सबीर पुरकाइत हैं. इमरान को मध्यमग्राम से और सबीर को हुगली के खानाकुल से गिरफ्तार किया गया है. इमरान मूल रूप से यूपी के कुशीनगर का रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को घटना हुई थी. महिला बाजार से घर लौट रही थी, इसी दौरान बीजपुर थाने के नवांकुर क्लब के पास बाइक से आये बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गये. शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला और बदमाशों की पहचान कर दोनों को दबोच लिया. उनके पासे से चेन भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >