फर्जी दस्तावेज जमा कर छह करोड़ लोन लेने के आरोप में दो गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया.

कोलकाता. फर्जी दस्तावेज जमा करके लोन देनेवाली एक कंपनी से छह करोड़ रुपये का लोन लेने के बाद फरार होने वाले दो आरोपियों रोहित खंडेलवाल और विक्रम परसरामपुरिया नामक दो आरोपियों को लालबाजार के एंटी बैंक धोखाधड़ी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया. सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों आरोपियों को 11 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में सरकारी वकील ने कहा कि वर्ष 2022 में फर्जी दस्तावेज जमा कर ऋण देनेवाली कंपनी से आरोपियों ने छह करोड़ रुपये का ऋण ले लिया था. बाद में संबंधित अधिकारियों को पता चला कि फर्जी दस्तावेज जमा करके ऋण लिया गया है. जिसके बाद हेयर स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. मामले की जांच लालबाजार की एंटी बैंक धोखाधड़ी रोकथाम शाखा की टीम ने जांच की और रोहित और विक्रम को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >