विस में अनुपस्थित रहे तृणमूल विधायकों पर गिर सकती है गाज

तृणमूल कांग्रेस विधानसभा (विस) में अपनी पार्टी के विधायकों की अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई की योजना बना रही है.

29 मार्च को अनुशासन समिति की बैठक में लिया जायेगा अंतिम फैसला

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस विधानसभा (विस) में अपनी पार्टी के विधायकों की अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई की योजना बना रही है. इस मुद्दे पर सोमवार को वि��ानसभा में अनुशासन समिति की बैठक हुई. समिति उन विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना रही है, जो पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर विधानसभा के विस्तारित बजट सत्र के अंतिम दिन उपस्थित नहीं हुए थे. जानकारी के अनुसार, 20 मार्च को 50 से अधिक विधायक गैरहाजिर थे. लेकिन बाद में पता चला कि आखिरी दिन केवल 90 मंत्री और विधायक ही उपस्थित थे. बाकी विधायक बिना सूचना के अनुपस्थित थे. सोमवार को तृणमूल की अनुशासन समिति के अध्यक्ष शोभनदेव चटर्जी और संसदीय दल के मुख्य संयोजक निर्मल घोष ने इस मुद्दे पर बैठक की. सूत्रों के अनुसार अनुपस्थित विधायकों की सूची तैयार की जा रही है. अनुशासन समिति की अगली बैठक 29 मार्च को बुलायी गयी है. उस दिन व्हिप का उल्लंघन करने वाले विधायकों को लेकर फैसला लिया जा सकता है.

विगत सप्ताह तृणमूल ने विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे भाग के अंतिम दो दिन (19 व 20 मार्च को) आपातकालीन विधेयक पेश करने के लिए सत्तारूढ़ दल के सभी विधायकों को सत्र में उपस्थित रहने को कहा था. इसके लिए तीन लाइन का व्हिप भी जारी किया गया, जिसमें कहा गया था कि केवल बीमार विधायकों को ही छूट दी जायेगी. आमतौर पर व्हिप जारी होने के बाद भी कोई विधायक अनुपस्थित रहता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है. विधानसभा सूत्रों के अनुसार 19 तारीख को विधानसभा में मुख्यमंत्री उपस्थित थीं. इस दिन तृणमूल के 215 विधायक उपस्थित थे. लेकिन आखिरी दिन यानी 20 तारीख को सिर्फ 90 मंत्री और विधायक ही मौजूद थे. विधानसभा सूत्रों के अनुसार इनमें कई उल्लेखनीय नाम भी शामिल हैं.

इस बारे में तृणमूल की संसदीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष शोभनदेव चटर्जी ने सोमवार को कहा कि अनुपस्थित विधायकों की सूची तैयार कर ली गयी है. मामला गंभीर है. व्हिप का पालन न करना पार्टी के खिलाफ काम करना है. मैं वह सूची अनुशासन समिति को दूंगा. इस पर बैठकर फैसला करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >