भाजपा की एजेंसी के तौर पर काम कर रहा निर्वाचन आयोग : अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने एसआइआर के मद्देनजर सोमवार को पार्टी के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ मेगा वर्चुअल बैठक की. बैठक में करीब 25 हजार प्रतिनिधि मौजूद थे.

कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने एसआइआर के मद्देनजर सोमवार को पार्टी के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ मेगा वर्चुअल बैठक की. बैठक में करीब 25 हजार प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में बनर्जी ने कहा कि लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश चल रही है. उन्होंने चुनाव आयोग व भाजपा पर निशाना साधा. अभिषेक ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की सहायक एजेंसी के तौर पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल का मतदान रक्षा शिविर 31 जनवरी तक चलेगा. यह शिविर फाइनल मतदाता सूची आने तक चलेगा. अभिषेक बनर्जी ने मीटिंग में मौजूद नेताओं को साफ कर दिया कि कहीं भी लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. वह देख रहे हैं कि सांसद, विधायक से लेकर पंचायत प्रतिनिधि तक कौन काम कर रहा है. 100 फीसदी फार्म जमा हो, इस पर नजर रखनी होगी. उन्होंने साफ कहा कि हमारे पास कुछ दिन हैं. ऐसे में कहीं कोई कमी नहीं होनी चाहिए. लड़ने की मानसिकता ही हमारी पूंजी है.

दिल्ली में विरोध को लेकर अभिषेक ने बनायी 10 सांसदों की टीम : तृणमूल कांग्रेस एसआइआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. पार्टी के सांसद व अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 10 सांसदों की एक टीम बनायी है. उन्हें खास जिम्मेदारियां दी गयी हैं. उन्हें दिल्ली में चुनाव आयोग दफ्तर जाकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का निर्देश दिया गया है. अभिषेक की सलाह है कि वे दिल्ली जाकर मिलने का समय मांगे व एसआइआर से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत करायें. सूत्रों के मुताबिक 10 सांसदों की टीम में सुदीप बनर्जी, सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, डेरेक ओ””ब्रायन, शताब्दी रॉय, डोला सेन, महुआ मोइत्रा, प्रकाश चिक बड़ाइक, सजदा अहमद, ममता बाला ठाकुर, साकेत गोखले शामिल हैं. अभिषेक ने यह भी कहा कि चूंकि सुदीप बनर्जी बीमार हैं, इसलिए अगर वह दिल्ली नहीं जा सके तो नौ सांसद यह काम देखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >