कोलकाता पुलिस ने कई थाना प्रभारी, अपर प्रभारी अधिकारियों का तबादला किया

Transfer Posting: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है. कोलकाता पुलिस की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गयी. किस अधिकारी का कहां ट्रांसफर किया गया है, यहां पढ़ें डिटेल.

Transfer Posting: कोलकाता पुलिस ने कई थानों के प्रभारी अधिकारियों (ओसी) और अपर प्रभारी अधिकारियों (एओसी) का तबादला कर दिया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

बाबाई भट्टाचार्य बने प्रगति मैदान थाने के प्रभारी

अधिकारी ने बताया कि प्रगति मैदान थाने के प्रभारी अधिकारी रामचंद्रन विनोद कुमार का तबादला विशेष शाखा में कर दिया गया है. उनकी जगह बड़ाबाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी बाबाई भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया है.

शुभंकर सरकार को नारकेलडांगा थाना की जिम्मेदारी

नारकेलडांगा थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज विश्वास को भी विशेष शाखा में भेज दिया गया है. उनकी जगह वाटगंज थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी शुभंकर सरकार को नियुक्त किया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Transfer-Posting: राजीब साहू गुप्तचर विभाग में भेजे गये

ठाकुरपुकुर थाने के प्रभारी अधिकारी राजीब साहू का तबादला गुप्तचर विभाग में कर दिया गया है. उनकी जगह यातायात विभाग के अधिकारी सुखेंदु कुमार चैल को नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें : पुलिस विभाग में हुआ एक और बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारियों का तबादला

सिलास टोप्पो तारातला थाने के प्रभारी बनाये गये

राजाबागान थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी सिलास टोप्पो को तारातला थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता पुलिस में फेरबदल, विभिन्न रैंकों के 93 अधिकारियों का तबादला

बंगाल चुनाव से पहले 6 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >