दक्षिण 24 परगना के फालता में कटमनी के पैसे लौटा रहे तृणमूल कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता

TMC Workers Returning Cut-Money: उत्तर बंगाल के बाद अब दक्षिण बंगाल में भी तृणमूल नेताओं को सदबुद्धि आने लगी है. पश्चिम बंगाल में सरकार बदलते ही कल तक हर योजना में लोगों से वसूली करने वाले टीएमसी के नेता-कार्यकर्ता लाभुकों से ली गयी कट-मनी अब वापस कर रहे हैं. ताजा मामला दक्षिण 24 परगना का है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

TMC Workers Returning Cut-Money: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भ्रष्टाचार और कटमनी लेने के आरोपी नेता और कार्यकर्ता मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं. पुलिस की जांच से बचने के लिए ममता बनर्जी सरकार के दौरान लोगों से वसूली करने वाले और हर काम में कटमनी लेने वाले लोग अब वही पैसे लोगों को वापस कर रहे हैं.

दक्षिण 24 परगना के फालता में लोगों को वापस मिले पैसे

दक्षिण 24 परगना के फालता से भी अब ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां बांग्ला आवास योजना के लाभार्थियों से कथित तौर पर वसूली गयी कटमनी की रकम अब खुलेआम लौटायी जा रही है. मामला देवीपुर ग्राम पंचायत के 80 नंबर बूथ क्षेत्र का है.

चुनाव के बाद से गायब थे सुमित और सुमंत

आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ता सुमित हलदार और सुमंत मंडल ने आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर हर लाभार्थी से 8 से 10 हजार रुपए तक की वसूली की थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, विधानसभा चुनाव में तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान की हार के बाद दोनों कार्यकर्ता इलाके से गायब हो गये थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दोनों वापस लौटे, तो उन्होंने लाभार्थियों को एक-एक कर बुलाया और उनसे लिये गये पैसे उन्हें लौटाने लगे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता) वायरल है. इसमें महिलाएं कतार में खड़ी नजर आ रही हैं, जबकि एक युवक लोगों को पैसे वापस करता दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में कटमनी पर जगह-जगह बवाल, कूचबिहार में खटिया के नीचे छिपे तृणमूल नेता गिरफ्तार

TMC Workers Returning Cut-Money: रकम का ब्योरा भी दे रहे हैं पैसे लौटाने वाले

पैसे लौटाते समय सार्वजनिक रूप से रकम का ब्योरा भी दे रहा है. कह रहा है- लाल की मां से 18 हजार रुपए, गोपाल दा की बेटी से 5 हजार रुपए और सुमन की मां से 9,500 रुपए लिये थे. वही रकम अब वापस की जा रही है.

टीएमसी नेताओं के निर्देश पर पैसे वसूलने का दावा

आरोपी तृणमूल कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यह पैसा उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं लिया था. बंगाल चुनाव 2026 से पहले उन सभी लोगों से पैसे वसूलने को कहा गया था. पार्टी नेता के निर्देश पर यह रकम ली गयी थी. अब वही पैसे लौटा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तारी से बचने के लिए साड़ियों में छिपे तृणमूल नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती, ‘कट मनी’ लेने का है आरोप

फालता के भाजपा विधायक ने की जांच की मांग

फालता के भाजपा विधायक देवांशु पांडा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं से ‘जहांगीर गिरोह’ ने कटमनी ली थी. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में फिर मिला ‘नोटों का पहाड़’, टीएमसी चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद बोरियों में भरा कैश बरामद

तृणमूल के पूर्व विधायक तिलक चक्रवर्ती गिरफ्तार, लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

बंगाल में कटमनी पर जगह-जगह बवाल, कूचबिहार में खटिया के नीचे छिपे तृणमूल नेता गिरफ्तार

एक्शन में बंगाल पुलिस, संदेशखाली से शेख शाहजहां का करीबी तृणमूल नेता गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >