तृणमूल कांग्रेस ने एसआईआर हियरिंग सेंटर पर किया हंगामा, शुभेंदु अधिकारी का आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले वोटर शुद्धिकरण के लिए राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया के दौरान एक बार फिर हंगामा हुआ है. उत्तर 24 परगना के एक बीडीओ ऑफिस में हुए हंगामे और उपद्रव के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के असामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचाया है. रूलिंग पार्टी पर लीडर ऑफ ऑपोजीशन ने कई गंभीर आरोप लगाये हैं.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर एक एसआईआर हियरिंग सेंटर पर हंगामा करने का आरोप लगाया. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तर 24 परगना जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) सेंटर पर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की गयी. ऐसा करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सपोर्टर थे.

तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों का किया खंडन

तृणमूल कांग्रेस ने शुभेंदु अधिकारी के इस आरोप का खंडन किया है. रूलिंग पार्टी ने दावा किया कि आम लोग बंगाल चुनाव 2026 से ठीक पहले शुरू की गयी एसआईआर की प्रक्रिया से नाराज हैं. इसलिए वे जगह-जगह इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं.

शुभेंदु का दावा – टीएमसी के एंटी सोशल एलीमेंट्स ने बीडीओ ऑफिस में किया हंगामा

इससे पहले, शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. इसमें दावा कि तृणमूल कांग्रेस के ‘एंटी सोशल एलीमेंट्स’ ने फरक्का और चाकुलिया की तरह बादुरिया प्रखंड कार्यालय में हंगामा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने एसआईआर सुनवाई के दौरान परिसर में तोड़फोड़ की और अधिकारियों को धमकाया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

शुभेंदु अधिकारी ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कुछ गुस्साये लोग बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं. ऑफिसर उन्हें शांत करने की कोशिश करते दिख रहे हैं. प्रभात खबर वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं करता.

सरकार ने हियरिंग सेंटर से जान-बूझकर हटा दिये पुलिसकर्मी – शुभेंदु

भाजपा नेता ने बांग्ला भाषा में लिखे अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि बंगाल में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों को सुनवाई केंद्र से ‘जान-बूझकर हटा दिया है’, ताकि तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता की कथित अवैध गतिविधियां आसान हो सकें.

अवैध मतदाताओं को बचाने की कोशिश कर रही टीएमसी – शुभेंदु अधिकारी

भाजपा नेता ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मतदाता सूची में हेर-फेर करने और अवैध मतदाताओं की बिना किसी प्रशासनिक बाधा के सुरक्षा करने की कोशिश कर रही है. इस पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता देवांशु भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की इस घटना में कोई संलिप्तता नहीं है. देवांशु ने इसे प्रताड़ना और वैध मतदाताओं को चुनाव आयोग की मदद से भाजपा के द्वारा हटाने के प्रयास के प्रति जनता की निराशा और रूप में देखा जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें

चुनाव आयोग का ममता बनर्जी पर पलटवार, बंगाल की कानून व्यवस्था को बताया बर्बाद

बंगाल चुनाव 2026: वोटर स्लिप पहुंचाने घर-घर जायेंगे बीएलओ, चुनाव आयोग का सख्त निर्देश

एसआईआर पर फर्जी नैरेटिव के लिए यूट्यूबर्स को पैसे बांट रही टीएमसी : शुभेंदु अधिकारी

बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका, स्पीकर ने नहीं दी एसआईआर पर चर्चा की अनुमति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >