तृणमूल के नौ सांगठनिक जिलों के पदाधिकारी बदले

तृणमूल कांग्रेस के नौ सांगठनिक जिलों में टाउन, ब्लॉक, युवा इकाई, महिला इकाई और श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी में पदाधिकारियों में फेरबदल किया गया है.

संवाददाता, कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के नौ सांगठनिक जिलों में टाउन, ब्लॉक, युवा इकाई, महिला इकाई और श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी में पदाधिकारियों में फेरबदल किया गया है. इन सांगठनिक जिलों में हावड़ा शहर, हावड़ा ग्रामीण, हुगली (श्रीरामपुर) सांगठनिक जिला, हुगली (आरामबाग) सांगठनिक जिला, पूर्व बर्दवान, बांकुड़ा सांगठनिक जिला, विष्णुपुर सांगठनिक जिला, मुर्शिदाबाद (बहरमपुर) सांगठनिक जिला और मुर्शिदाबाद (जंगीपुर) सांगठनिक जिला शामिल हैं. इस बात की जानकारी पार्टी की ओर से शनिवार को दी गयी है. बताया गया कि सांगठनिक स्तर में यह फेरबदल मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के निर्देश पर हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >