तृणमूल में ‘महा-विस्फोट’ की तैयारी! बीजेपी सांसद का दावा- 50 विधायक और 20 सांसद थामेंगे भाजपा का दामन

TMC MLAs MPs Ready to Defect: बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि टीएमसी के 50 विधायक और 20 सांसद बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. बंगाल में हार के बाद टीएमसी में मची भगदड़ और अभिषेक बनर्जी पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी ने सियासी पारा बढ़ा दिया है.

TMC MLAs MPs Ready to Defect: पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शुरू हुआ भूचाल अब सुनामी का रूप लेता दिख रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद सौमित्र खान ने बुधवार को ऐसा दावा कर दिया, जिसने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नींव हिला दी है.

खत्म हो जायेगा तृणमूल कांग्रेस का वजूद : सौमित्र

सौमित्र खान के मुताबिक, टीएमसी के करीब 50 विधायक और 20 सांसद पार्टी नेतृत्व से बेहद नाराज हैं. ये सभी किसी भी वक्त भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं. सांसद ने कहा कि अगर दिल्ली से बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने ‘हरी झंडी’ दे दी, तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का वजूद ही खत्म हो जायेगा.

पापियों को जाना होगा जेल : सौमित्र खान

सांसद सौमित्र खान ने टीएमसी नेताओं के दलबदल का दावा करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भी कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर ‘बुलडोजर’ खड़ा है. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे 2021 में बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर गिरेय गये थे.

इसे भी पढ़ें : अब सुखेंदु शेखर रॉय के बागी तेवर, बोले- बंगाल में अराजकता का हुआ अंत, क्या ममता बनर्जी के करीबियों पर गिरेगी गाज?

नर्क में जायेंगे पापी : भाजपा सांसद

भाजपा सांसद ने कहा- पापियों को तुरंत उनके किये की सजा मिलनी चाहिए. जिन्होंने बंगाल को बर्बाद किया, उन्हें नर्क में जाना होगा. अभिषेक बनर्जी एक पापी हैं और उनका जेल जाना तय है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टीएमसी के भीतर बढ़ती बेचैनी के 3 बड़े संकेत

सौमित्र खान के दावे हवा-हवाई नहीं लग रहे, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में टीएमसी के भीतर कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो इशारा कर रहीं हैं कि ममता बनर्जी की पार्टी में ‘सब कुछ ठीक नहीं है’.

  • सांसदों और विधायकों की बैठकें : बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक में शामिल होना और उसके बाद उन्हें केंद्र से ‘Y-कैटेगरी’ की सुरक्षा मिलना बड़े संकेत हैं.
  • नगर पालिकाओं में इस्तीफे : पिछले एक हफ्ते में विभिन्न नगर पालिकाओं के 100 से ज्यादा पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है. हालीशहर, भाटपाड़ा और कांचरापाड़ा जैसी नगर पालिकाएं अब ढहने की कगार पर हैं.
  • नेताओं की गिरफ्तारी : भ्रष्टाचार और उगाही के मामलों में टीएमसी के कई पार्षदों और पूर्व मंत्रियों (जैसे सुजीत बोस) की गिरफ्तारी ने कैडरों के मनोबल को तोड़ दिया है.

इसे भी पढ़ें : टीएमसी में बगावत! काकोली घोष दस्तीदार का इस्तीफा, I-PAC पर फोड़ा हार का ठीकरा, ममता को दी सलाह- ‘भूंइफोड़’ संस्थाओं से बचें

सौगत रॉय ने किया दावों का खंडन

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने भाजपा सांसद सौमित्र खान के इन दावों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा- यह पूरी तरह झूठ और भ्रामक जानकारी है. बीजेपी बौखलायी हुई है. केवल अफवाह फैलाकर अशांति पैदा करना चाहती है. हमारे सांसद और विधायक एकजुट हैं.

इसे भी पढ़ें : फालता में ऐतिहासिक हार के बाद अभिषेक बनर्जी ने जहांगीर खान को कहा विश्वासघाती, शुभेंदु अधिकारी बोले- ये तो बस शुरुआत है

TMC MLAs MPs Ready to Defect: क्या गिर जायेगी ममता बनर्जी की साख?

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यदि खान का दावा 20 प्रतिशत भी सच साबित होता है, तो यह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा दलबदल होगा. दलबदल कानून से बचने के लिए कम से कम 20 सांसदों का एक साथ टूटना जरूरी है. खान ने ठीक यही आंकड़ा पेश किया है. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब टीएमसी के भीतर की यह दरार पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा साबित होने वाली है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी को याद आया INDIA गठबंधन! दिल्ली में बड़ी बैठक की तैयारी, क्या कांग्रेस देगी साथ?

बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद ‘कॉकरोच’ के सहारे ममता-अभिषेक! वायरल CJP का किया समर्थन

सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

अंदरूनी कलह और ‘मिड-लेवल’ लीडरशिप की बेरुखी ने डुबोयी TMC की लुटिया! बंगाल में ममता का किला ढहने की इनसाइड स्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >