जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद दफ्तर में तोड़फोड़, मिला राहत सामग्री का गुप्त भंडार

TMC Leader Jahangir Khan Office Vandalized: जबरन वसूली के आरोपी टीएमसी नेता जहांगीर खान को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी की खबर मिलते ही दक्षिण 24 परगना के फालता में स्थानीय लोगों ने उनके दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की.

TMC Leader Jahangir Khan Office Vandalized: पश्चिम बंगाल में कानून का इकबाल बदलते ही ‘सिंडिकेट राज’ और जबरन वसूली करने वाले बाहुबलियों के बुरे दिन शुरू हो गये हैं. दक्षिण 24 परगना जिले के फालता से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बेहद रसूखदार और विवादित नेता जहांगीर खान की उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तारी के बाद लोगों ने उसके दफ्तर पर हमला कर दिया.

टीएमसी नेता का जनविरोधी चेहरा बेनकाब

फालता के ‘वसूली किंग’ के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. जहांगीर के मुख्य कार्यालय पर धावा बोलकर उसे पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. तोड़फोड़ के दौरान कार्यालय के भीतर से गरीबों के हक की राहत सामग्री का एक बड़ा गुप्त भंडार मिला है, जिससे टीएमसी नेता का जनविरोधी चेहरा बेनकाब हो गया.

बॉर्डर पर दबोचा गया भगोड़ा नेता

जहांगीर खान के खिलाफ कानून का शिकंजा बीते कई दिनों से लगातार कस रहा था. आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जहांगीर को सुरक्षा एजेंसियों की मदद से दबोचा गया है. वह भेष बदलकर सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था. कलकत्ता हाईकोर्ट ने जहांगीर खान की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गिरफ्तारी से दी गयी अंतरिम सुरक्षा 26 मई को वापस ले ली थी. इसके बाद वह फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें : फालता में ऐतिहासिक हार के बाद अभिषेक बनर्जी ने जहांगीर खान को कहा विश्वासघाती, शुभेंदु अधिकारी बोले- ये तो बस शुरुआत है

फालता के टीएमसी नेता पर दर्ज हैं 7 गंभीर मामले

फालता थाने में जहांगीर खान के खिलाफ रंगदारी, जबरन वसूली, जमीन कब्जाने और मारपीट सहित कुल 7 संगीन एफआईआर (FIR) पहले से ही दर्ज हैं. सभी केस की जांच अब तेज कर दी गयी है.

फालते के पुष्पा के दफ्तर को कर दिया तहस-नहस

जहांगीर की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही इलाके की उग्र भीड़ ने सीधे उसके वीआईपी कार्यालय पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया. खिड़कियों के सारे शीशे चकनाचूर कर दिये. कमरों में रखे कीमती फर्नीचर, कंप्यूटर और फाइलों को पूरी तरह नष्ट कर दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राहत सामग्री का पैकेट देख भड़का आक्रोश

तोड़फोड़ के दौरान कार्यालय के गुप्त कमरों के अंदर कथित तौर पर सरकारी और गैर-सरकारी राहत सामग्री के सैकड़ों सीलबंद पैकेट मिले. इसे देखकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. स्थानीय लोगों ने जहांगीर और उसके करीबियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि चक्रवात और आपदाओं के समय जरूरतमंदों में मुफ्त वितरण के लिए आयी राहत सामग्री को इस टीएमसी नेता ने अपने दफ्तर में अवैध रूप से रोककर रखा था और इसे ऊंचे दामों पर सिंडिकेट के जरिए बाजार में बेचा जा रहा था.

इसे भी पढ़ें : फालता विधानसभा के बाद अब डॉयमंड हार्बर नगरपालिका से बाहर हो सकती है तृणमूल

चुनाव से पहले किया था सरेंडर, ईवीएम में चौथे नंबर पर रहे जहांगीर

जहांगीर खान 21 मई को फालता में हुए पुनर्मतदान में चुनावी रेस में बुरी तरह पिछड़कर चौथे स्थान पर रहे थे. हालांकि, अपनी तय हार और जनता के भारी आक्रोश को भांपते हुए जहांगीर खान ने मतदान से कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक रूप से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी. लेकिन तकनीकी रूप से नाम वापस लेने की आधिकारिक समय-सीमा समाप्त होने की वजह से उनका नाम और चुनाव चिह्न ईवीएम (EVM) मशीन में शामिल रहा, जहां जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया.

TMC Leader Jahangir Khan Office Vandalized: पुलिस तैनात, राहत सामग्री की होगी जांच

घटना की सूचना मिलते ही फालता थाना पुलिस टुकड़ी मौके पर पहुंची. पुलिस ने उग्र भीड़ को शांत कराकर कार्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दफ्तर में हुई तोड़फोड़ और वहां से बरामद हुई राहत सामग्री के इस नये मामले की भी गहनता से जांच की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

अंदरूनी कलह और ‘मिड-लेवल’ लीडरशिप की बेरुखी ने डुबोयी TMC की लुटिया! बंगाल में ममता का किला ढहने की इनसाइड स्टोरी

बंगाल चुनाव में ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा’ की एंट्री : अजय पाल शर्मा पर भड़के TMC के जहांगीर खान, बोले- झुकेगा नहीं…

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फूट-फूटकर रोने लगीं ममता बनर्जी! कहा- अपनों की गद्दारी ने कहीं का नहीं छोड़ा

यूसुफ पठान पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली भागे? शर्म करो, थोड़ी हिम्मत दिखाओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >