TMC Candidate List 2026 Analysis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए ममता बनर्जी ने अपनी चुनावी सेना मैदान में उतार दी है. ‘नबान्न’ पर दोबारा कब्जे के लिए टीएमसी ने अनुभव और युवा जोश का ऐसा कॉकटेल तैयार किया है, जिसने विरोधियों की धड़कनें तेज कर दी हैं. खुद ममता बनर्जी ने मोर्चा संभालते हुए अपनी परंपरागत सीट भवानीपुर से ताल ठोकने का एलान किया है.
294 में से 291 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस
पश्चिम बंगाल की सत्ता पर हैट्रिक के बाद अब चौका लगाने के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को TMC के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. कोलकाता में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि टीएमसी राज्य की 294 में से 291 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. दार्जिलिंग की पहाड़ियों वाली शेष 3 सीटें अपने सहयोगी अनित थापा की पार्टी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) के लिए छोड़ी हैं.
भवानीपुर से ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी
ममता बनर्जी ने खुद अपनी परंपरागत सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ने का एलान किया है. भाजपा पहले ही यहां से शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा कर चुकी है. ऐसे में भवानीपुर अब वर्ष 2026 चुनाव का सबसे बड़ा ‘बैटलग्राउंड’ बन गया है. ममता बनर्जी आज ही ने हुंकार भरते हुए कहा- हम 2026 में 226 से ज्यादा सीटें जीतकर भारी बहुमत से सत्ता में लौटेंगे. भाजपा की सीटों में भारी गिरावट आयेगी और जनता उनकी जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी.
इसे भी पढ़ें : भाजपा का मिशन बंगाल 2026 : बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज, शिक्षक और आध्यात्मिक गुरु को टिकट
सोशल इंजीनियरिंग : महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर बड़ा दांव
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बताया कि टीएमसी ने उम्मीदवारों की लिस्ट में ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का खास ख्याल रखा है. 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाएं हैं. एससी-एसटी वर्ग के 95 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. 47 अल्पसंख्यकों को तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल चुनाव 2026 का टिकट दिया है.
- 52 महिलाएं : आधी आबादी को साधने की कोशिश.
- 95 SC/ST : दलित और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पैठ मजबूत करने का लक्ष्य.
- 47 अल्पसंख्यक : पार्टी के मजबूत वोट बैंक को एकजुट रखने की रणनीति.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फिरहाद हकीम, कुणाल घोष, ज्योतिप्रिय मल्लिक मैदान में
टीएमसी ने अपने भरोसेमंद सिपहसालारों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है. कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हकीम, बेलेघाटा से कुणाल घोष और हाबरा सीट से ज्योतिप्रिय मल्लिक को टिकट दिया गया है. ममता बनर्जी ने उन नेताओं को, जिन्हें टिकट नहीं मिल सका है, उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनको संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जायेगी.
चुनाव मीटर : एक नजर में
| कितनी सीटों पर लड़ेगी TMC | 291 (3 सीटें सहयोगी को) |
| ममता का लक्ष्य | 226+ सीटें |
| वोटिंग | 23 और 29 अप्रैल |
| मुख्य चेहरे | ममता बनर्जी (भवानीपुर), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), कुणाल घोष (बेलेघाटा) |
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी?
बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट
