तृणमूल सरकार की विदाई का समय नजदीक आने के कारण हो रहा आपसी विवाद : शमिक भट्टाचार्य

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा की ओर से मंगलवार को बैरकपुर में आयोजित एक परिवर्तन जनसभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने राज्य की तृणमूल सरकार पर जमकर निशाना साधा.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा की ओर से मंगलवार को बैरकपुर में आयोजित एक परिवर्तन जनसभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने राज्य की तृणमूल सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तृणमूल की सरकार की विदाई का समय नजदीक आने के कारण आपसी संघर्ष-विवाद हो रहा है. जनसभा के पश्चात सुंदरवन विकास मामलों के मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा को नामखाना में अपने ही क्षेत्र में तृणमूल के विरोध का सामना किये जाने के प्रसंग पर मीडिया द्वारा पूछे-जाने पर श्री भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल की विदाई का समय नजदीक आ गया है. विदाई के समय आपस में विवाद होता है. यहां तृणमूल में भाग-बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है, कौन 75 प्रतिशत लेगा और कौन 25 प्रतिशत, इसे लेकर ही संघर्ष चल रहा है. उन्होंने तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर प्रसंग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर ठंड भी ज्यादा पड़ रही है, तो इसके लिए वह (अभिषेक बनर्जी) भाजपा को दोषी ठहरा सकते हैं. मालूम हो कि मंगलवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को हेलीकॉप्टर से बीरभूम जिले के रामपुरहाट में एक जनसभा को संबोधित करने जाना था, लेकिन खराब मौसम का हवाला देते हुए डीजीसीए ने उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी थी, जिसे लेकर उन्होंने राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है. भाजपा की जनसभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, बैरकपुर से पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, पश्चिम बंगाल प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा, भाटपाड़ा के विधायक पवन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >