एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश

दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के लस्करपुर इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की, जिनमें से एक की मौत हो गयी.

संवाददाता, कोलकाता दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के लस्करपुर इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की, जिनमें से एक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह प्रकाश में आयी. मृतका का नाम जॉली राय (55) बताया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहां से एक सुसाइड नोट व नींद की गोलियों की शीशी भी बरामद किये गये हैं. जॉली के पति दीपक राय (63) और उसकी बेटी दिशारी राय (23) चिकित्साधीन हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, गत बुधवार की रात को जॉली की अपनी बहन डॉली से फोन पर बात हुई थी. दोनों के बीच जमीन संबंधित विषय पर चर्चा हुई थी. जाॅली ने अगले दिन यानी गुरुवार को अपनी बहर को घर पर बुलाया था. इस दिन वह वहां पहुंची, तब बाहर से काफी आवाज देने पर दिशारी ने दरवाजा खोला और कहा कि उसके माता-पिता और उसने नींद की गोलियां खा ली हैं. उसके हाथ पर जख्म के निशान भी थे. डॉली ने तुरंत मदद के लिए पड़ोस में रहने वाले लोगों को बुलाया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां जॉली को मृत करार दिया गया. बताया जा रहा है कि दीपक एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव था. कुछ महीनों पहले उसकी नौकरी छूट गयी थी. इसके बाद से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि इसी वजह से दीपक और उसके परिवार ने आत्महत्या करने का फैसला किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >