सोना व नकदी चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

मगरा थाने की पुलिस ने तीन लोगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

हुगली. मगरा थाने की पुलिस ने तीन लोगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. कुछ दिन पहले त्रिवेणी के कोचाटी निवासी विश्वजीत पाल के घर से सटे दुकान में चोरी हुई थी. विश्वजीत मगरा में लॉटरी विक्रेता हैं. उन्होंने घर से 13 ग्राम सोने के जेवर और 50 हजार रुपये नकदी चोरी होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले त्रिवेणी इलाके से सुब्रत वैद्य (23) को गिरफ्तार किया. यह युवक पूर्व में विश्वजीत के घर पर काम कर चुका है. पूछताछ में सुब्रत ने अपने दो साथियों के नाम बताये. इसके आधार पर पुलिस ने नदिया जिले के कल्याणी स्थित माझी चारा इलाके में अभियान चलाकर आकाश व्यापारी उर्फ विश्वजीत (30) और परितोष हालदार (32) को दबोच लिया. तीनों आरोपियों को चुंचुड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >