सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार किये गये

एक नाबालिग को घुमाने के नाम पर अपने साथ ले जाकर दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है

पुलिस ने घटनास्थल से संग्रह किया नमूना

प्रतिनिधि, बारासात

एक नाबालिग को घुमाने के नाम पर अपने साथ ले जाकर दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

घटना उत्तर 24 परगना के अशोकनगर थाना क्षेत्र की है. अशोकनगर थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना गुरुवार रात हुई थी. शुक्रवार को शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अशोकनगर थाने की पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार रात उन तीनों को लेकर घटनास्थल पर जाकर वहां से नमूना संग्रह किया. जानकारी के मुताबिक, उक्त नाबालिग को उसका ही किशोर दोस्त अपने साथ घुमाने लेकर अशोकनगर के 13 नंबर वार्ड में एक स्कूल के पीछे लेकर गया. वहां अपने दो दोस्तों को भी बुलाया.

वहीं पर शराब पीकर आरोप है कि नाबालिग को भी शराब पिलाया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. शिकायत के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >