विदेशों में नौकरी का झांसा दे ठगने वाले चार आरोपी अरेस्ट

बागुईहाटी थाने की पुलिस ने विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी वीजा, फर्जी हवाई टिकट और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर युवाओं से धोखाधड़ी करनेवाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजकुमार राव (31), विवेक कुमार पटेल (37), मोइनुद्दीन शाह (54) और जीत दास (18) हैं. इन चारों में से तीन यूपी के रहनेवाले हैं, जबकि जीत हुगली के श्रीरामपुर का निवासी है. केष्टपुर स्थित एक कार्यालय में छापेमारी कर पुलिस ने वहां से चारों को गिरफ्तार किया.

कोलकाता.

उल्लेखनीय है कि बैरकपुर के मोहनपुर के निवासी सब्बीर अली मंडल ने गत 15 फरवरी को बागुइहाटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के आधार पर बागुइहाटी थाने की पुलिस ने केष्टोपुर के एक कार्यालय में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वे लोग दुबई, सऊदी अरब, कतर, इराक, तुर्की, कुवैत समेत विभिन्न देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम लेते थे. इसके बदले में उनका फर्जी वीजा, फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी हवाई टिकट देते थे. इन चारों की गिरफ्तारी के बाद सारे मामले का खुलासा हुआ. चारों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये लोग पहले श्रीरामपुर में एक दफ्तर लेकर ऑफिस खोलकर इसी तरह से धोखाधड़ी करते थे. पुलिस इनके साथ लिप्त इनके गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में भी पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >