राज्य में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर नहीं थम रही राजनीति, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता पर साधा निशाना
संवाददाता, कोलकाता/बेगूसराय पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बन रही मस्जिद को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है. केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा : बंगाल में ममता बनर्जी चुनाव आयोग को काम नहीं करने दे रही हैं. यह सब अब चलने वाला नहीं है. वहां अब कानून का राज चलेगा, शरिया कानून नहीं. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने जा रही है. जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है, इसीलिए ममता सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी. उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले लोग भारतीय कहलाते हैं, यहां कोई बाबर या औरंगजेब का वंशज नहीं है. अगर कोई यहां का है, तो वे सभी भगवान श्री राम के वंशज हैं, चाहे वे मदनी हों या कोई और. जो लोग गलतफहमियों के शिकार हो रहे हैं, तो उन्हें गलतफहमियां दिमाग से निकाल देनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा : राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार, भारत विरोधी बयान और भारत के विकास की आलोचना साफ तौर पर दिखाती है कि उन्होंने भारत विरोधी सोच बना ली है. यह समझना मुश्किल है कि वह भारत के साथ खड़े हैं या उसके खिलाफ खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई माहौल नहीं बन रहा है. लोग देश के अंदर और दुनियाभर में देश की तरक्की की बात करते हैं, लेकिन राहुल गांधी देश और विदेश में जाकर देश की शिकायत करते हैं. सदन के अंदर विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने के बजाय, ऐसा लगता है कि राहुल गांधी के शब्द सिर्फ भारत की छवि खराब करने पर केंद्रित हैं.
देश की सच्चाई दिखा रही ””द केरल स्टोरी 2””
फिल्म ””द केरल स्टोरी 2”” पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह फिल्म सच्चाई दिखा रही है और फिल्म बनाने वालों और प्रोड्यूसर्स को देश को सच्चाई दिखाने का अधिकार है और अगर यह नहीं देखा गया, तो आज का युवा अस्पष्ट हो जायेगा. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की ””घर वापसी”” वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारतीय भगवान राम के वंशज हैं, बाबर के नहीं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.