जिला परिषद की वेबसाइट हैक, लगा पाकिस्तानी झंडा

अलीपुरदुआर जिले के जिला परिषद कार्यालय में अचानक हड़कंप मच गया, जब परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर हैकिंग अलर्ट दिखायी देने लगा. वेबसाइट खोलते ही स्क्रीन पर पाकिस्तान का झंडा और गलत वर्तनी में धमकी भरे संदेश दिखायी दिये. संदेश में भारत की डिजिटल इंडिया योजना को लेकर धमकी दी गयी थी.

कोलकाता.

जानकारी के अनुसार, जब जिला परिषद की वेबसाइट के टेंडर विभाग का पेज खोला गया, तभी यह संदेश सामने आया. उसमें लिखा था कि डिजिटल इंडिया का सपना कभी पूरा नहीं होगा, क्योंकि पाकिस्तान बार-बार हैकिंग के जरिये इस सपने के रास्ते में रुकावट बनेगा, डर फैलायेगा और डेटा चोरी करेगा. कार्यालय के अधिकारियों ने इसकी सूचना जिला परिषद की सभाधिपति को दी और फिर वेबसाइट का रखरखाव करने वाली कंपनी को भी तुरंत सूचित किया गया.

इस घटना को लेकर जिला परिषद की अध्यक्ष ने बताया कि वेबसाइट पर पाकिस्तान का झंडा और संदेश दिखायी दिया, लेकिन अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि कोई आपराधिक गतिविधि हुई है या डेटा चोरी हुआ है. उन्होंने कहा कि वेबसाइट से डेटा चोरी होने की घटना सामने आने के बाद इसकी शिकायत पुलिस के साइबर सेल से की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >