अपने तरीके से जनता कर्फ्यू की तैयारी में जुटे लोग

कोरोना के आतंक से लोगों में दहशत है. प्रधानमंत्री ने रविवार को जनता कर्फ्यू का एलान किया है, ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके. लिहाजा हर कोई अपने-अपने स्तर पर इससे निपटने की तैयारी में जुट गया है.

कोलकाता : कोरोना के आतंक से लोगों में दहशत है. प्रधानमंत्री ने रविवार को जनता कर्फ्यू का एलान किया है, ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके. लिहाजा हर कोई अपने-अपने स्तर पर इससे निपटने की तैयारी में जुट गया है.

सरकारी दफ्तरों में पूरी तरह से छुट्टी का माहौल है. केवल आवश्यक परिसेवा में जुड़े लोग ही हरकत में रहेंगे. कोलकाता नगर निगम के सफाई कर्मचारी महानगर में कहीं कोई कचरा नहीं रहे, इसकी तैयारी में जुटे हैं. सफाई का काम पूरे जोरो पर है. कर्मचारी मास्क व ग्लब्स लगाकार सफाई कर रहे हैं.

उधर, बहुमंजिली इमारतों में रहनेवाले लोग कोरोना से निपटने के लिए एक अलग रणनीति बना रहे हैं. ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रहेंगे. शाम के पांच बजे सभी लोग इमारत की छत पर निकलेंगे और आवश्यक दूरी बरतते हुए मास्क हो तो ठीक है, नहीं तो हाथों साबुन से साफ करते हुए नाक पर रूमाल बांध कर छत पर सामूहिक रूप से गाना व देशभक्ति गीत गायेंगे.

इसकी वजह बताते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारी विनीत राय ने बताया कि इस प्रक्रिया से वह लोगों को जागरूक और सरकारी कर्मचारियों का हौसला बढ़ायेंगे. विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से भी लोगों को मास्क, सैनिटाइजर व साबुन बांटे जा रहे हैं.

लोगों ने खुद को घरों में समेटने की तैयारी कर ली है.

कुछ लोगों की योजना है कि वे टीवी पर दिनभर फिल्में देंखेंगे, तो मधुशाला में वक्त गुजारने के शौकिन लोगों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है.

राज्य के आबकारी विभाग के कमिश्नर डाॅ एस उमा शंकर शनिवार से छुट्टी पर हैं. उनके पूरे विभाग में छुट्टी का आलम है. वहां भी फिलहाल सफाई अभियान चल रहा है. दफ्तर का कचरा व पुराना सामान बाहर फेंका जा रहा है. यह पूछने पर कि जनता कर्फ्यू को देखते हुए शराब की बिक्री कैसी है. आधिकारिक जवाब तो नहीं आया, लेकिन उनके दफ्तर के एक कर्मचारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार तक काफी डिमांड थी, जिसे पूरा किया गया.

वहीं, शराब की दुकानों पर अन्य दिनों के मुकाबले काफी भीड़ थी. लोग स्टाॅक जुटाने में लगे हैं. ब्लैक में शराब बेचनेवाले काशीपुर के एक दुकानदार का कहना है कि उनके यहां स्टाॅक पूरा है. कोई निराश नहीं होगा. हालांकि जनता कर्फ्यू में उनका परिवार भी शामिल रहेगा, इसलिए वह रात में ही दुकान खोलेंगे. कुल मिलाकर लोग अपने-अपने स्टाइल से जनता कर्फ्यू मनाने में जुट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >