.. तो मुर्शिदाबाद में अब तक बुलडोजर चल जाता : दिलीप

श्री घोष ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ा जाता है, हिंदुओं पर अत्याचार किया जाता है, यही हाल बंगाल में भी है, यहां भी हिंदू सनातनियों पर हमले किये जा रहे हैं.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा के कॉलेज मोड़ इलाके में बुधवार को आयोजित एक विरोध सभा के दौरान प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर हमला बोला. मुर्शिदाबाद की घटना के प्रसंग में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर भाजपा की सरकार होती है तो अब तक बुलडोजर उतर जाती है. उन्होंने मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला और कहा कि वह इमाम को शांति दूत बता रही है तो मुर्शिदाबाद में किसने तांडव किया, इतना ही है तो वह इमामों से कहें कि मुर्शिदाबाद में जो हुआ उसकी निंदा करते हैं. श्री घोष ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ा जाता है, हिंदुओं पर अत्याचार किया जाता है, यही हाल बंगाल में भी है, यहां भी हिंदू सनातनियों पर हमले किये जा रहे हैं. मंदिर तोड़े जा रहे हैं. दुर्गापूजा में बाधा दिये जाते हैं तो बांग्लादेश और बंगाल में क्या अंतर रह गया. विरोध सभा कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता कौस्तव बागची समेत कई अन्य भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >