चोरी की बाइक बेचने आये युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने पर पाया गया कि बाइक चोरी की है.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर थाना अंतर्गत किसान मंडी से सटे इलाके में चोरी की बाइक बेचने आये दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मालूम हो कि दोनों युवक एक बाइक लेकर इलाके में पहुंचे थे और ग्रामीणों को बेचने की कोशिश कर रहे थे. समदेह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी. जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने पर पाया गया कि बाइक चोरी की है. इसके बाद बाइक को जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार युवक बाइक चोरी गिरोह के सदस्य हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >