‘पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है’

भाजपा नेता दिलीप घोष ने शुक्रवार सुबह न्यूटाउन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विभाजन और आजादी के बाद से पाकिस्तान लगातार भारत को नुकसान पहुंचा रहा है.

संवाददाता, कोलकाता

भाजपा नेता दिलीप घोष ने शुक्रवार सुबह न्यूटाउन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विभाजन और आजादी के बाद से पाकिस्तान लगातार भारत को नुकसान पहुंचा रहा है. सुरक्षा बलों और नागरिकों का बलिदान, नुकसान बहुत बड़ा है. पहले सरकार बातें करती थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार कार्रवाई करती है. पहले भी हमने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है और अब हम निर्णायक लड़ाई में हैं.

इस समय पूरा देश, सभी राजनीतिक दल और सरकारी गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस लड़ाई में एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कितना कमजोर है, यह उजागर हो गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का मुखौटा पूरी तरह खुल चुका है. अब दुनिया देख रही है कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को समर्थन देने में इतना पैसा खर्च किया है कि अगर इसे अपने नागरिकों के विकास या अपनी सैन्य क्षमताओं को बेहतर बनाने में लगाया होता तो शायद उसे ऐसे दिन देखने नहीं पड़ते.

हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पार्टी में किसी भी प्रकार के अंतर्विरोध से इनकार किया. उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है. मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं हैं. तृणमूल को हटाना ही हम सभी का लक्ष्य है और इसमें कोई भ्रम नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >