एसआइआर को लेकर घबरायें नहीं : सिद्दिकुल्ला

राज्य में एसआइआर प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विभिन्न जिलों में राजनीतिक हलचल और विवाद जारी है. इसी मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने पूर्व मेदिनीपुर के मेचेदा में विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और झाड़ग्राम जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

हल्दिया.

राज्य में एसआइआर प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विभिन्न जिलों में राजनीतिक हलचल और विवाद जारी है. इसी मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने पूर्व मेदिनीपुर के मेचेदा में विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और झाड़ग्राम जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पुस्तकालय मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे.

उन्होंने कहा कि विभिन्न जिला नेतृत्व से बातचीत करने पर पता चला है कि एसआइआर प्रक्रिया अधिकांश जगहों पर सुचारू रूप से चल रही है. उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने या डरने की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि, मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य के कुछ हिस्सों में कुछ अप्रिय घटनाएं हुई हैं और इसके लिए चुनाव आयोग आंशिक रूप से जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि आम लोगों को एसआइआर के बारे में प्रशिक्षण और जानकारी देना बहुत जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोटर लिस्ट में बदलाव और कुछ नाम हटाने की साजिश कर रही है.

कार्यक्रम में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. संगठन आने वाले दिनों में पूरे राज्य में एसआइआर प्रक्रिया को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >