हिंदी और बांग्लाभाषियों के बारे में मुख्यमंत्री की सोच आम आदमी के लिए मायने नहीं रखती : केंद्रीय मंत्री

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से पहले देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया. मंगलवार को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसकी शुरुआत मिलेनियम पार्क-3 से हुई, जो योग भवन के सीआर एवेन्यू में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर समाप्त हुई.

कोलकाता.

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से पहले देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया. मंगलवार को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसकी शुरुआत मिलेनियम पार्क-3 से हुई, जो योग भवन के सीआर एवेन्यू में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर समाप्त हुई.

इस अवसर पर केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के साथ-साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी), कोलकाता के चेयरमैन रथेंद्र रमण, उप चेयरमैन सम्राट राही के साथ-साथ सीआइएसएफ के पदाधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

शांतनु ठाकुर ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने ”मन की बात” में कई बार उल्लेख किया था कि हम सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाना चाहिए और आज हम वही कर रहे हैं. मुझे भी इस समारोह का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा : हिंदी और बंगाली समुदाय और भाषाओं के बारे में ममता दीदी की सोच आम आदमी के लिए मायने नहीं रखेगी, क्योंकि उन्हें खुद नहीं पता कि वह क्या बोलती हैं. कहीं कोई अंतर नहीं है, भारत एक था, है और रहेगा. यही भाजपा का वादा है. हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. आम आदमी ने हमें चुनकर तीसरी बार सत्ता में बैठाया है, इसलिए मैं यही कहूंगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश अच्छे से चलेगा.

”आरजी कर की घटना राजनीतिक मुद्दा नहीं”

उन्होंने आरजी कर मामले पर कहा कि यह घटना कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है. यह एक गंभीर मामला है, जिसमें राज्य सरकार दोषी पायी गयी. यहां की सीएम ने इसे छिपाने की बहुत कोशिश की. इस घटना का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. यह एक गंभीर घटना है और हम इसकी निंदा करते हैं. ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने पहुंचे पूर्व सेना अधिकारी सुबीर कुमार मुखर्जी ने कहा कि हमारे लिए आज एक बड़ा अवसर है. लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाना हमारे लिए बहुत ही अहम दिन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >