महानगर में बंद किये जायेंगे 83 रूफटॉप बार, रेस्टोरेंट और कैफे

महानगर में 83 प्रसिद्ध रूफटॉप बार, रेस्टोरेंट व कैफे बंद होंगे. कोलकाता पुलिस ने नगर निगम को नामों की एक सूची भेज दी है. इसके बाद निगम की ओर से भी नोटिस जारी कर दिया गया है. निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि बार, रेस्तरां और कैफे नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें ध्वस्त कर दिया जायेगा.

कोलकाता.

महानगर में 83 प्रसिद्ध रूफटॉप बार, रेस्टोरेंट व कैफे बंद होंगे. कोलकाता पुलिस ने नगर निगम को नामों की एक सूची भेज दी है. इसके बाद निगम की ओर से भी नोटिस जारी कर दिया गया है. निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि बार, रेस्तरां और कैफे नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें ध्वस्त कर दिया जायेगा.

ज्ञात हो कि महानगर के पार्क स्ट्रीट स्थित मैग्मा हाउस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के औचक निरीक्षण के बाद कोलकाता के सभी रूफटॉप रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. इस संबंध में कोलकाता पुलिस की ओर से यहां के 83 रूफटॉप रेस्टोरेंट, बार व कैफे की एक सूची शुक्रवार को सौंपी गयी थी. इसके अगले ही दिन कार्रवाई शुरू कर दी गयी. सूची मिलने के बाद इन सभी रेस्टोरेंट के मालिकों को निगम की ओर से नोटिस भेजा गया है. निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अगर नोटिस दिये जाने के बाद भी इन रूफटॉप रेस्टोरेंट को बंद नहीं किया जाता, तो सख्त कार्रवाई की जायेगी.

बंद होंगे ये प्रसिद्ध रेस्तरां : पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में सात रूफटॉप रेस्टोरेंट को नोटिस भेजा गया है. इनमें द स्काई स्टोरी, रूट्स, ऑरिस होटल ऑफ फोर, द गोल्डन पार्क, ड्रंकन टेडी, स्क्रैप यार्ड व एलएमएनओक्यू शामिल हैं. इसी तरह शेक्सपियर थाना क्षेत्र में आठ बार और रेस्तरां- हैशटैग, सोल, अल्टेरा, द एस्टोर, पार्क स्ट्रीट सोशल, क्यू ऐ क्यू ऐ, द लॉर्ड्स एंड बैरोत, ईटिंग हाउस कम रेस्टोरेंट के नाम भी शामिल हैं. इस सूची में भवानीपुर थाना क्षेत्र के तीन रूफटॉप बार और रेस्तरां शामिल हैं. इसमें क्लाउड टैवर्न, क्लब कोलकाता मिक्सटेप व रोमानिया कान्हा कन्फेक्शनरी शामिल हैं. टॉलीगंज थाना क्षेत्र में दो- नैमंस इन, कैलोरी एचआइसी, न्यू अलीपुर में जयका, चेतला में रूफटॉप, बेलियाघाटा में किचन क्यू स्पेशियलिटी, टेंगरा में कोलकाता 46, बड़ाबाजार में मिस ओलिव, गिरीश पार्क में कैफे सिक्सटींथ एयर कासा, हरे स्ट्रीट में माइट क्वींस बार, न्यू मार्केट में ब्लू एंड बियॉन्ड, आनंदपुर में मंजिलत, प्रगति मैदान में ला फेलिस और जादवपुर में स्क्रैप यार्ड के नाम भी पुलिस की सूची में शामिल हैं. इस सूची में गरफर स्टेममिन मग्स, सैफरन बार, स्पाइस ऑफ जॉय भी शामिल हैं. नेताजी नगर में नाइन बार, टीकेके रेस्टोरेंट व राज रेस्टोरेंट के भी नाम शामिल हैं.

इसके अलावा दक्षिण कोलकाता के कसबा थाना क्षेत्र सबसे अधिक ऐसे रेस्तरां हैं. सूची में विवांट, सिंघी ढाबा, ला फ्लेम, एच2ओ और 387 की नोवेल्टी, चीनी कॉम, मिस चिलिस (1858, राजडांगा मेन रोड), मिस सेन होटल्स, एशिया किचन (185/1 राजडांगा मेन रोड) व होप्पीपोला (185बी, राजडांगा मेन रोड) शामिल हैं. इसके अलावा बेहला में दो फ्रिक्शन कैफे, होटल रॉयल हाइट्स, पर्नश्री में तीन, बेनियापुकुर में दो, तपसिया में तीन, बालीगंज में पांच, गरियाहाट में तीन और तिलजला में एक रूफटॉप रेस्टोरेंट भी इस सूची में शामिल है.

इसके अलावा लेक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक, करया में पांच, रवींद्र सरोवर में छह, एनपीपीएस में एक, वाटगंज में दो और राजाबागान में एक रूफटॉफ रेस्टोरेंट के नाम शामिल है. बता दें कि निगम ने शुक्रवार को इस संबंध में एक निर्देश जारी किया गया था. इसमें कहा गया है कि छत का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता. छत पर बने रेस्तरां को तुरंत बंद करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >