पाकिस्तानी आतंकियों की हनीट्रैप अर्पिता सरकार का क्या है सच? जानें पिता ने क्या कहा

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग के एजेंट हमीद मंडल उर्फ हमीम और उसकी गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है. पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने और अपहरण की योजना का खुलासा हुआ है.

बरहरवा (झारखंड) से विकास जायसवाल की रिपोर्ट

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आईएसआई के पाकिस्तानी आतंकी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग के एजेंट हमीद मंडल उर्फ हमीम और उसकी गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल एसटीएफ को कई अहम जानकारियां मिली हैं. पता चला है कि पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने और उसके अपहरण की जिम्मेदारी बरहरवा से गिरफ्तार अर्पिता सरकार को दी गयी थी.

  • पाकिस्तानी आतंकी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग के एजेंट हमीर मंडल की गर्लफ्रेंड है अर्पिता सरकार
  • पाकिस्तानी आतंकियों से थे झारखंड की अर्पिता के संपर्क, बंगाल के मंत्री उमेश राय के बेटे का करना था अपहरण

उमेश राय की जानकारी मांग रहे थे आतंकवादी

अर्पिता सरकार से झारखंड पुलिस की पूछताछ में पता चला कि हावड़ा उत्तर से विधायक सह मंत्री उमेश राय के घर की तस्वीर और मोबाइल नंबर की मांग आतंकी नेटवर्क की ओर से की जा रही थी. अर्पिता को कोलकाता भेजकर वीडियो और तस्वीरें जुटाने की योजना थी, लेकिन उसने कथित तौर पर गूगल से मंत्री उमेश राय के घर की तस्वीर और मोबाइल नंबर जुटाकर संबंधित लोगों तक भेज दिया.

पुलिस रिमांड में हमीम और अर्पिता से हो रही पूछताछ

इससे पहले कि अर्पिता सरकार अपने बॉयफ्रेंड हमीम के साथ मिलकर बंगाल के मंत्री के बेटे का अपहरण कर पाती, पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को बर्धमान कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया. बंगाल पुलिस की एसटीएफ दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ायी जाये, बुलेटप्रूफ कार और जैमर का हो इंतजाम : अर्जुन सिंह

जंतर-मंतर पर भी हमले की बनायी थी योजना

जांच में यह भी पता चला है कि अर्पिता सरकार की बातचीत केवल हमीम मंडल ही नहीं, शहजाद भट्टी गैंग के अन्य सदस्यों से भी हो रही थी. यह गैंग स्थानीय युवकों को भी इस प्लान में शामिल करना चाहता था. हमीम मंडल और अर्पिता सरकार ने बताया है कि शहजाद भट्टी गैंग के सदस्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनाकर एक युवक को भेजने की योजना बना रहे थे, ताकि वहां सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा सके. योजना थी कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाये, ताकि पुलिस की छवि खराब हो. इसकी पूरी जिम्मेदारी हमीम को सौंपी गयी थी.

पाकिस्तान के हैंडलर से भी थे संपर्क

जांच में पता चला है कि अर्पिता सरकार, शहजाद भट्टी गैंग के उन सदस्यों के संपर्क में थी, जिन्हें पाकिस्तान से हैंडल किया जाता है. इनमें राणा, अबीर जट उर्फ अबीद, उजैर और हमाद नामक युवक शामिल हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार, इन सभी से वह सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ी थी. बंगाल एसटीएफ ने भी इसकी पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर इश्क और हनीट्रैप का जाल, हमीम की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार पर जांच एजेंसियों का खुलासा

अर्पिता और हमीम से कोलकाता में हो रही पूछताछ

हमीम मंडल और अर्पिता सरकार की 4 साल पहले दोस्ती हुई. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गयी. पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘प्लान बी’ के तहत हमीम ने अर्पिता को हनीट्रैप में लगा दिया. इससे पहले कि वे अपने मंसूबे को अंजाम तक पहुंचा पाते, खुफिया इनपुट के आधार पर पश्चिम बंगाल एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने दोनों को बारी-बारी से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला है कि सोशल मीडिया के अलावा ये लोग एक विशेष मोबाइल ऐप के जरिये एक-दूसरे के संपर्क में थे.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI और जैश-ए-मोहम्मद के राज खोलेगी अर्पिता सरकार! हमीम ने सौंपा था हनीट्रैप का जिम्मा

स्कूटी से बरहरवा जाती थी अर्पिता : ग्रामीण

बरहरवा जिले के ग्वालखोर गांव के लोग बताते हैं कि अक्सर अर्पिता सरकार स्कूटी से बरहरवा आया-जाया करती थी. कॉलेज से आने के बाद वह घर पर ही रहती थी. कभी-कभार ही बाहर जाती थी. वह कहां जाती थी, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें: जैश के निशाने पर थे शुभेंदु अधिकारी और जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल, एसटीएफ का खुलासा

अर्पिता के पिता बोले- मेरी बेटी निर्दोष है

गिरफ्तार अर्पिता सरकार के पिता सुजीत सरकार ने बताया कि उनकी बेटी निर्दोष है. उसने ऐसी किसी भी घटना को अंजाम नहीं दिया है. उसे जान-बूझकर फंसाया गया है. उसने जो कुछ भी मोबाइल से, व्हाट्सएप से, इंस्टाग्राम और फेसबुक से किया है, अनजाने में किया है. वह नहीं जानती थी कि इसके पीछे कौन-कौन से लोग हैं ?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >