थाने के शौचालय में फिनाइल पीकर किशोरी ने की जान देने की कोशिश

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाने के शौचालय में एक किशोरी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना शनिवार रात की है

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाने की घटना

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाने के शौचालय में एक किशोरी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना शनिवार रात की है. किशोरी कैनिंग महकमा अस्पताल में चिकित्साधीन है. बताया जा रहा है कि गत तीन नवंबर को मां काली की प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किशोरी अपने घर से कैनिंग के विद्याधरीपाड़ा इलाका गयी थी. उसके बाद से ही वह लापता थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी नहीं मिली, तब उसके परिजनों ने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. परिजनों ने आशंका जतायी थी कि एक युवक उसे बरगला कर दूसरी जगह ले गया होगा. जांच में पुलिस ने शनिवार को गोसाबा इलाके में किशोरी का पता लगा लिया. मामले में सागर मंडल नामक एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया. कानूनी प्रक्रिया के लिए किशोरी को रविवार होम में भेजने की बात थी, लेकिन उसने शनिवार की रात को शौचालय में फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >