फरार ऑटो चालक का स्केच बनवा कर किशोरी ने करवाया गिरफ्तार

एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के बाद फरार हुए ऑटो चालक शेख सलीम को किशोरी ने अपनी समझ और सूझबूझ से आखिरकार गिरफ्तार करवा दिया.

घर लौटने के दौरान रात करीब नौ बजे ऑटो में हुई थी घटना

दूसरे रूट का ऑटो चालक होने के कारण ठाकुरपुकुर में किसी चालक ने नहीं पहचाना उसे

संवाददाता, कोलकाता.

एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के बाद फरार हुए ऑटो चालक शेख सलीम को किशोरी ने अपनी समझ और सूझबूझ से आखिरकार गिरफ्तार करवा दिया. आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिलने पर किशोरी की मदद से पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक का स्केच तैयार किया. जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली. आरोपी के खिलाफ सुराग मिला और फरार ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या था मामला : पुलिस के मुताबिक एक ऑटो चालक पर एक किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. किशोरी ने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को उसके साथ ऑटो में यौन उत्पीड़न किया गया.

नाबालिग लड़की उस शाम ठाकुरपुकुर के सीलपाड़ा में घर लौटने के लिए एक ऑटो में सवार हुई थी. ऑटो चालक उस क्षेत्र से अनजान था. दूसरी ओर, आरोप है कि नाबालिग लड़की को ऑटो में ले जाते समय उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों को छुपकर डीएच रोड से लेकर ठाकुरपुकुर बाजार तक खाली जगह में भी यौन उत्पीड़न किया गया. घटना रात नौ बजे की है. बताया जा रहा है कि उस समय यह क्षेत्र काफी खाली सुनसान रहता है. ऑटो चालक ने इस अवसर का फायदा उठाकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया. किसी तरह किशोरी वहां से लौटी और अपनी मां को सारी बात बतायी. यह सुनकर नाबालिग की मां ने ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. स्थानीय ठाकुरपुकुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ऑटो चालक का पता नहीं चल सका.

स्केच बनाकर शुरू हुई पहचान की कोशिश : चूंकि शेख सलीम चेतला इलाके का निवासी है, इसलिए ठाकुरपुकुर में कोई भी उसे नहीं जानता. इस स्थिति में कोलकाता पुलिस को ऑटो चालक का पता लगाने में बड़ी सफलता मिली. आरोपी ऑटो चालक को पकड़ने के लिए किशोरी की मदद लेकर आरोपी का स्केच बनाया गया. उस फोटो की मदद से जैसे ही तस्वीरें अन्य चालकों को दिखायी गयी, तुरंत चेतला इलाके के निवासी आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >