झील में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत

चटर्जी हाट थाना अंतर्गत डुमुरजला स्टेडियम के पास फुटबॉल खेल कर झील में नहाने के दौरान एक किशोर की मौत हो गयी.

हावड़ा. चटर्जी हाट थाना अंतर्गत डुमुरजला स्टेडियम के पास फुटबॉल खेल कर झील में नहाने के दौरान एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक का नाम अभिजीत शर्मा (14) बताया गया है. वह नौंवी कक्षा का छात्र था. इस घटना से इलाके में शोक है. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बेंटरा थाना अंतर्गत बैरागीपाड़ा लेन का रहने वाला अभिजीत अपने दोस्तों के साथ स्टेडियम के पास मैदान में फुटबॉल खेलने गया था. खेल खत्म होने के बाद सभी झील में नहाने के लिए उतर गये. इसी समय दोस्तों ने देखा कि अभिजीत झील में नहीं है. खबर परिजनों और पुलिस को दी गयी. मौके पर पुलिस पहुंची. गोताखोर को उतारा गया. करीब एक घंटे बाद अभिजीत को झील से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि उसे पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल खेलना भी पसंद था.

वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जाता था. उसे तैरने नहीं आता था. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >