शिक्षकों ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन

सोमवार को उन्होंने करुणामयी से मदरसा बोर्ड तक रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया.

कोलकाता. 21 महीने से वेतन नहीं मिल रहे कंप्यूटर शिक्षकों ने स्थायी दर्जा पाने की मांग को लेकर पहले भी आवाज उठा चुके हैं, लेकिन स्थायी दर्जा तो दूर, उन्हें हर महीने वेतन भी नहीं मिल रहा है इसलिए इस बार ये शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर कर विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को उन्होंने करुणामयी से मदरसा बोर्ड तक रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया. वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. प्रदर्शनकारी आइसीटी कंप्यूटर शिक्षक हैं. 13 अगस्त, 2018 को पश्चिम बंगाल के 169 उच्च माध्यमिक मदरसों में ””वेबेल”” के माध्यम से संविदा कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की गयी थी. यह नियुक्ति राज्य सरकार की पहल पर की गयी थी. 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले 5,000 से ज़्यादा स्कूलों में आइसीटी कंप्यूटर शिक्षकों को स्थायी किया गया था, लेकिन आरोप है कि मदरसों में कार्यरत आइसीटी कंप्यूटर शिक्षकों को अभी तक स्थायी नहीं किया गया है. इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल सरकार के अधीन उच्च मदरसों और वरिष्ठ मदरसों में कार्यरत आइसीटी कंप्यूटर शिक्षकों को लगातार 21 महीनों से वेतन न मिलने के भी आरोप लगे हैं.

आइसीटी कंप्यूटर शिक्षकों ने मदरसा बोर्ड के सामने धरना दिया और मांग की है कि उन्हें 21 महीनों से वेतन क्यों नहीं दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >