शिक्षिका पर लगा बच्चों को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप

एक स्कूल की शिक्षिका पर बच्चों को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप लगा है. बताया गया है कि उसका बटुआ चोरी हो गया था.

बटुए से पैसे चोरी होने को लेकर था विवाद

कोलकाता. एक स्कूल की शिक्षिका पर बच्चों को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप लगा है. बताया गया है कि उसका बटुआ चोरी हो गया था. शिक्षिका पर आरोप है कि बटुए ढूढ़ने के नाम पर उसने बच्चों को निर्वस्त्र कर पीटा. इसे लेकर कूचबिहार के दिनहाटा की एक ग्राम पंचायत के वाणी निकेतन शिशु केंद्र में हंगामा मच गया. इसके खिलाफ स्कूल के सामने अभिभावकों ने प्रदर्शन किया. उन्होंने स्कूल में ताला भी जड़ दिया.

इधर, आरोपी अनीता रॉय अधिकारी ने दोनों बच्चों को ‘मामूली’ तौर पर पीटने की बात स्वीकार की है, लेकिन उन्हें निर्वस्त्र कर पीटने की बात से साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका बटुआ गायब हो गया था, जिसे वह ढूंढ़ रही थी. बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >